प्रभात खबर फॉलोअप : दहेज के लिए दुल्हन को छोड़ भागे दूल्हे समेत सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर फॉलोअप : दहेज के लिए दुल्हन को छोड़ भागे दूल्हे समेत सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

दहेज को लेकर शादी के बाद दुल्हन की विदाई से इनकार कर बारात लौटाने के मामले में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला दहेज को लेकर शादी के बाद दुल्हन की विदाई से इनकार कर बारात लौटाने के मामले में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गयी है. इस मामले में पीड़िता दुल्हन के पिता के आवेदन पर गुमला थाना में दूल्हे समेत उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पालकोट रोड निवासी ने अपनी पुत्री की शादी चतरा जिले के हंटरगंज निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा के साथ तय की थी. शादी से पहले ही दूल्हा पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात, घरेलू सामान और मोटरसाइकिल की मांग की गयी थी. किसी तरह समझौता कर तीन लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान देकर विवाह संपन्न कराया गया था. बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को बारात गुमला पहुंची और सभी वैवाहिक रस्में पूरी हुईं. लेकिन अगले दिन एक मई को दूल्हा पक्ष ने फिर से दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करते हुए दुल्हन की विदाई से इनकार कर दिया. काफी मान-मनौव्वल के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन को वहीं छोड़कर बारात लेकर फरार हो गये. इस घटना से सदमे में आकर दुल्हन की तबीयत भी बिगड़ गयी. जिसे परिजनों ने इलाज कराया. इलाज के बाद दुल्हन की स्थिति में सुधार है. लेकिन अभी भी दुल्हन व उसके परिजन सदमे में हैं. पीड़ित परिवार का आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने न केवल दहेज के लिए दबाव बनाया. बल्कि अपशब्द कहकर उन्हें धमकी भी दी. इस संबंध में गुमला थाना में दूल्हा ओम प्रकाश विश्वकर्मा, उसके पिता अशोक विश्वकर्मा, भाई अंशु व आदित्य विश्वकर्मा, बहन खुशबू देवी और अगुवा मोहन विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola