1.23 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

Updated at : 08 Jul 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
1.23 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

1.23 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

विज्ञापन

पालकोट. पालकोट थाना के मुख्य द्वार के समीप डीटीओ राकेश कुमार व एमवीआइ रॉबिन सिंह, प्रभाष कुमार के साथ पालकोट थाना प्रभारी राहुल कुमार दसौदी ने वाहन जांच अभियान चलाया. दो पहिया व चार पहिया वाहन बिना कागजात चलाने, बिना हेलमेट का प्रयोग करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने, बिना वाहन का इंश्योरेंस के अलावा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने के मामले में सभी 27 वाहनों से एक लाख, 23 हजार का जुर्माना वसूला गया.

सड़क हादसे में तीन युवक घायल

चैनपुर. छिछवानी के समीप तेज रफ्तार बजाज डोमिनार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से तीन युवक घायल हो गये. घायलों में बुकमा निवासी सचिन उरांव, अंकित भगत व रवि नाथ नगेसिया शामिल हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से तीनों का प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. तीनों युवक अपने एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए नवगई डैम गये थे. वहां से जन्मदिन मान कर लौटते समय छिछवानी के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से सभी घायल हो गये. प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर ने घटना की सूचना मिलते अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola