ePaper

गुमला : वांटेड अपराधी पंचम की हत्या, उसका साथी भी लापता

Updated at : 18 May 2017 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : वांटेड अपराधी पंचम की हत्या, उसका साथी भी लापता

मानव तस्करी मामले में वांटेड था पंचम प्रतिनिधि, गुमला बिशुनपुर थाना के हाड़ुप गांव में चट्टी गांव निवासी पंचम सिंह व युगल लोहरा की हत्या हो गयी है. ग्रामीणों ने तालाब से पंचम का शव बरामद कर लिया है. युगल के शव की तलाश की जा रही है. ये दोनों एक सप्ताह पहले घर से […]

विज्ञापन

मानव तस्करी मामले में वांटेड था पंचम

प्रतिनिधि, गुमला

बिशुनपुर थाना के हाड़ुप गांव में चट्टी गांव निवासी पंचम सिंह व युगल लोहरा की हत्या हो गयी है. ग्रामीणों ने तालाब से पंचम का शव बरामद कर लिया है. युगल के शव की तलाश की जा रही है. ये दोनों एक सप्ताह पहले घर से निकले थे. गुरुवार को परिजनों ने खोजबीन की तो शव मिला.

पंचम व युगल अपराधी प्रवृति के थे और आपराधिक मामले में जेल भी गये थे. तीन माह पहले दोनों जेल से छूटे थे. वहीं पंचम मानव तस्करी मामले में दो माह से वांटेड था. पुलिस उसे पकड़ने के लिए कब से खोज रही थी.

बताया जा रहा है कि दोनों एक सप्ताह पहले दोनों युवक हाडु़प गांव गये थे. इसके बाद से लापता थे. ये लोग घर में घूमने के नाम पर निकले थे. जब दोनों युवक गांव नहीं लौटे तो परिजन व ग्रामीण खोजबीन शुरू किये.

गुरुवार को कुछ लोगों ने बताया कि हाडुप गांव के पहाड़ पर स्थित तालाब में एक युवक का शव है. परिजन पहुंचे और शव की पहचान पंचम के रूप में की. वहीं युगल लापता है. परिजन बता रहे हैं कि युगल की भी हत्या हो गयी होगी. लेकिन उसका शव नहीं मिला है.

बिशुनपुर के थाना प्रभारी मणिलाल राणा ने बताया कि वांटेड क्रिमनल पंचम सिंह की हत्या हो गयी है. उसका शव परिजनों ने हाडुप तालाब के पास देखा है. वहीं युगल लोहरा लापता है. उसकी भी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. ये दोनों पूर्व में हथियार के साथ जेल गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola