चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, लोगों ने बजायी तालियां

Published at :20 Apr 2017 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, लोगों ने बजायी तालियां

प्रसव पीड़ा होने पर टेंपो वाले ने बीच सड़क पर गर्भवती महिला को उतारा प्रतिनिधि, गुमला गुमला के सिसई प्रखंड में गुरुवार को एक महिला ने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के साथ ही पूरा बस यात्रियों की तालियों से गूंज उठा. अभी जच्चा बच्चा सिसई रेफरल अस्पताल में हैं […]

विज्ञापन

प्रसव पीड़ा होने पर टेंपो वाले ने बीच सड़क पर गर्भवती महिला को उतारा

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला के सिसई प्रखंड में गुरुवार को एक महिला ने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के साथ ही पूरा बस यात्रियों की तालियों से गूंज उठा. अभी जच्चा बच्चा सिसई रेफरल अस्पताल में हैं और दोनों स्वस्थ हैं. जानकारी के अनुसार सिसई प्रखंड के लंगटा पबेया गांव निवासी संजय उरांव की पत्नी बिरसमुनी उरांव चलती बस गाड़ी में बच्चे को जन्म दिया.

ये भी पढ़ें… गुमला : दोस्त ने दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

वह अपने गांव से सहिया बुधनी देवी के साथ टेंपो में बैठकर गुमला जा रही थी. इसी बीच टेंपो में ही बिरसमुनी को प्रसव पीड़ा हुई. टेंपो चालक डर गया और प्रसव पीड़ा से बिलख रही महिला को नागफेनी गांव के पास टेंपो से उतार दिया.

इसके बाद गर्भवती महिला को लेकर सहिया वहां से गुजर रही बस में वढ़ गयी. सहिया ने बस में चढ़कर बिरसमुनी को सिसई लाने लगी. इसी बीच बिरसमुनी ने बच्चे को जन्म दिया. सहिया ने फोन पर तुरंत रेफरल अस्पताल में जानकारी दी.

अस्पताल के नर्सो ने अस्पताल गेट के समीप जच्चा व बच्चा को वाहन से उतार कर अस्पताल के प्रसव रूम में ले जाकर इलाज किया. जच्च बच्च स्वस्थ हैं. बिरसमुनी उरांव ने बताया बुधवार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल आयी थी. डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी. देर होने के कारण गुमला नहीं आयी. गुरुवार को सहिया के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गुमला जा रही थी. इसी बीच दर्द शुरू हो गया और बस में बच्चा पैदा हो गया.

ये भी पढ़ें… डीएसपी बीच सड़क पर गिरे, गाड़ी के साथ घसीटते चले गये, घायल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola