जारी के गांवों में हाथियों का उत्पात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

कई घरों को तोड़ा, धान व चावल खा गये हाथी के डर से कई लोग घर से भाग कर जान बचायी जारी (गुमला) : अलबर्ट एक्का थाना क्षेत्र के जरडा लुखीछापर व मरियम टोली में दो जंगली हाथी घुस गये हैं. दो दिन से हाथी उत्पात मचा रहे हैं. अबतक पांच लोगों के घर को […]
विज्ञापन
कई घरों को तोड़ा, धान व चावल खा गये
हाथी के डर से कई लोग घर से भाग कर जान बचायी
जारी (गुमला) : अलबर्ट एक्का थाना क्षेत्र के जरडा लुखीछापर व मरियम टोली में दो जंगली हाथी घुस गये हैं. दो दिन से हाथी उत्पात मचा रहे हैं. अबतक पांच लोगों के घर को तोड़ चुके हैं. घर में रखे अनाज खा गये. घर की दीवार गिरने से घर में रखा सभी सामान बरबाद हो गया. दर्जनों मुर्गियां दीवार गिरने से दब कर मर गयी. कई परिवार डर से गांव छोड़ कर दूसरे स्थान पर आश्रय लिये हुए हैं. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब तीन घंटे तक हाथियों ने उत्पात मचाया.
जरडा लुखीछापर में बेनेदिक एक्का के घर पर धावा बोला. घर की दीवार गिरने सेबगल में सो रही मोनिका तिग्गा बाल-बाल बची. इसके बाद अनिल एक्का, तुलसा अहीर और कृष्णा अहीर के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. वहीं बेनेदिक एक्का के घर में रखा एक बोरा चावल चट कर गये. इसी क्रम में मिट्टी से दब कर चार मुर्गियां मर गयी. तुलसा एवं कृष्णा का एक-एक बोरा चावल व धान खा गये. घर के बरतन समेत कई सामान को नष्ट कर दिया. जितेंद्र नगेशिया के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. साथ ही एक क्विंटल धान, एक बोरा चावल खा गये. घर के सामान को तहस नहस कर डाला. बताया जाता है कि फिलहाल तिलहई जंगल में हाथी हैं. लोगों ने वन विभाग से हाथियों को खदेड़े जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




