स्वस्थ रहेंगे, तभी हमारा समाज स्वस्थ होगा

Published at :09 Apr 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ रहेंगे, तभी हमारा समाज स्वस्थ होगा

गुमला : बिलिवर्स चर्च की ओर से ब्रीज ऑफ हापूटोली में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. मौके पर संस्था व स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली. रैली के बाद मंचीय कार्यक्रम हुआ. मौके पर फादर विमलेश मिंज मौजूद थे. उन्होंने कहा कि हम स्वस्थ रहेंगे, तभी हमारा समाज स्वस्थ होगा. खुद स्वस्थ रहें और […]

विज्ञापन

गुमला : बिलिवर्स चर्च की ओर से ब्रीज ऑफ हापूटोली में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. मौके पर संस्था व स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली. रैली के बाद मंचीय कार्यक्रम हुआ. मौके पर फादर विमलेश मिंज मौजूद थे. उन्होंने कहा कि हम स्वस्थ रहेंगे, तभी हमारा समाज स्वस्थ होगा. खुद स्वस्थ रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. फादर धनसीत कुजूर ने कहा कि हम स्वस्थ तभी रह सकते हैं, जब हम स्वस्थ रहने के महत्व को समझ सकें.

आज हम छोटी-छोटी बातों को दरकिनार कर देते हैं. जिस कारण हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों के चंगुल में फंस जाते हैं. कार्यक्रम में 129 बच्चों के बीच दरी, साबुन, ब्रश, पेस्ट व ड्रेस का वितरण किया गया. मौके पर रेभरेन फादर धनसीत कुजूर, सुरजमनी कुमारी, नीतू तिर्की, सुमित्रा मिंज, एलेन बारा, जुएल, देवेंद्र कुमार महतो, ओनिमा बारा, शांति कुजूर, राउल, संतोष, प्रवीण व आलोक लकड़ा सहित अभिभावक व बच्चे मौजूद थे.

ब्रीज ऑफ हापूटोली में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया
129 बच्चों के बीच जरूरत की सामग्री का वितरण.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola