झारखंड के गुमला में गैर धर्म की लड़की से इश्क पड़ा महंगा, पीट-पीट कर लड़के को मार डाला

गुमला : शहर में चर्चित सालिक हत्याकांड में पुलिस ने दीप नगर के कर्मवीर सिंह, सोसो गांव के मनोज उरांव व अरविंद लकड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इन तीनों ने पुलिस के समक्ष सालिक की पिटाई करने की बात स्वीकार की है. वहीं सालिक वमोनी कुमारी (बदला हुआ नाम)की प्रेम कहानी से गांव […]
गुमला : शहर में चर्चित सालिक हत्याकांड में पुलिस ने दीप नगर के कर्मवीर सिंह, सोसो गांव के मनोज उरांव व अरविंद लकड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इन तीनों ने पुलिस के समक्ष सालिक की पिटाई करने की बात स्वीकार की है. वहीं सालिक वमोनी कुमारी (बदला हुआ नाम)की प्रेम कहानी से गांव में उत्पन्न तनाव के बारे में भी जानकारी दी. वहीं सालिक की पिटाई में शामिल अन्य तीन युवक गांव से फरार है.
पुलिस तीनों को खोज रही है. पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों ने बताया कि गांव में नहीं घुसने की चेतावनी देने के बावजूद सालिक गांव में घुसता था. घटना के दिन सालिक अपनी प्रेमिका को पीट रहा था. लड़की को बचाने के लिए सालिक की गांव के लोगों ने पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गयी. यहां बता दें कि सालिक की मौत के बाद उसके पिता मोहम्मद मिन्हाज ने हत्या का केस दर्ज कराया है. इसमें सालिका की प्रेमिका को भी आरोपी बनाया गया है.
पढ़ें, गुमला : लड़की से प्रेम में युवक की पिटाई से मौत, तीन गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




