शिशु मंदिर में मना नववर्ष

Published at :30 Mar 2017 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
शिशु मंदिर में मना नववर्ष

कहीं निकली शोभायात्रा कहीं प्रभातफेरी अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया गुमला : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में बुधवार को वर्ष प्रतिपदा नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर से शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में विधायक शिवशंकर उरांव मुख्य रूप से मौजूद थे. शोभा यात्रा […]

विज्ञापन
कहीं निकली शोभायात्रा कहीं प्रभातफेरी
अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया
गुमला : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में बुधवार को वर्ष प्रतिपदा नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर से शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में विधायक शिवशंकर उरांव मुख्य रूप से मौजूद थे. शोभा यात्रा में 50 नगाड़ों का दल व 10 शहनाई वादकों का दल भी शामिल हुआ. इससे पूर्व विद्यालय परिसर में डॉ हेडगेवार के चित्र के समुख दीप जला कर उदघाटन किया गया. एचएम सुनील पाठक ने विद्यार्थियों व आचार्यों को नववर्ष की मंगलकामना दी.
कहा कि आज ही के दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी.विधायक ने इस पर्व को प्रकृति अनुकूल पर्व बताया. मौके पर एचएम राजवल्लभ शर्मा, डॉ रमेशमणि पाठक, शिव बालक गोप, संजय कुमार, सुदर्शन शर्मा, अजय सिंह, गोपाल सिंह, विकास सिंह, संदीप प्रसाद, कौशलेंद्र जमुआर, अवधेश केसरी, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, अखिल कुमार, मांझी उरांव, प्रशांत रंजन, सुनीता प्रियदर्शिनी, देवेंद्र नाथ तिवारी, योगेंद्र मल्लिक, अक्षयवरनाथ पांडेय सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.
सशिविमं में आज सरहुल की छुट्टी
गुमला. सरहुल के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 30 मार्च को बंद रहेगा. 31 मार्च को आठ बजे वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया जायेगा. यह जानकारी मीडिया प्रभारी भोलानाथ दास ने दी.
बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी : भरनो. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो के बच्चों ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर बुधवार को निकाली. बच्चों ने नगर भ्रमण कर लोगों को विक्रम संवत की बधाई दी. मौके पर एचएम देवकुमार सिंह, संतोष टिवरो, सुरेंद्र साहू, संयुक्ता देवी, पूनम सारंगी, नूरी खातून, अनिल गुप्ता, संतोष पंडा व रामानंदन शाही सहित विद्यार्थी मौजूद थे.
विद्या मंदिर के बच्चों ने निकाली रैली :बसिया. चैत शुक्ल व विक्रम संवत को लेकर विवेकानंद विद्या मंदिर बसिया के विद्यार्थियों ने बुधवार को रैली निकाली. रैली विद्यालय से शुरू होकर देवीगुड़ी चौक, मेन रोड व थाना मोड़ होते हुए विद्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. रैली के उपरांत विद्यार्थियों के बीच वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया. मौके पर अनिल साहू, सुनील साहू, अभय चौधरी, नरेश प्रसाद, शंकर साहू व राजकुमार गुप्ता सहित विद्यार्थी मौजूद थे.
भैया-बहनों ने निकाली प्रभात फेरी : सिसई. नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने बुधवार को प्रभात फेरी निकाली. घोष दल की धुन पर भैया-बहनों ने कुदरा गांव स्थित विद्या मंदिर से प्रभात फेरी शुरू की, जो कुदरा मोड़, भदौली, प्रखंड कार्यालय, मेन रोड, थाना रोड, बाजारटांड़ होते हुए थाना परिसर पहुंची. मौके पर एचएम काशीनाथ तिवारी, कलेश्वर साहू, शिवचरण उरांव, कौशल्या रानी, ममता कुमारी, सुनीता कुमारी, स्नेहा कुमारी, नाथू उरांव, गुड्डी कुमारी, कमल सिंह, सुरजनाथ सिंह, विक्रम गुप्ता, बदरी नारायण सिंह, सरिता कुमारी, महाबीर साहू, प्रमिला कुमारी व पुष्पा कुमारी सहित भैया-बहन मौजूद थे.
घाघरा में नववर्ष प्रतिपदा धूमधाम से मना : घाघरा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवडीहा व सरस्वती शिशु मंदिर देवाकी द्वारा वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर सहारा इंडिया फ्रेंचआइजी शाखा व भाजयुमो के सदस्यों ने जगह-जगह स्टॉल लगा कर भैया-बहनों के बीच शरबत व पेयजल का वितरण किया. मौके पर संतोष मिश्र, बैजू गोप, धर्मेद्र मिश्र, निभा देवी, मीना कुमारी, पुष्पा देवी, प्रमथ नाथ, जय प्रकाश सिंह, फाल्गुनी सिंह, राजेश उरांव, राजेश जलेश्वर भगत, भीम सिंह, शशिलता नाथ व विभा देवी सहित कई लोग मौजूद थे.
कलश यात्रा के साथ नववर्ष मनाया गया : रायडीह : विक्रम संवत के अवसर पर मांझाटोली शंख मोड़ के सनातन धर्मावलंबियों ने बुधवार को 501 कलश की यात्रा निकाली. कलश यात्रा में महिला व पुरुष शंख मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से एनएच होते हुए जल उठाव करने शंख नदी पहुंचे, जहां पंडित सुनील पाठक द्वारा पूजा-अर्चना के बाद वापस दुर्गा मंदिर पहुंच कर कलश स्थापना कराया गया. इसके बाद 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू किया गया. मौके पर कमलेश कुमार झा, राकेश झा, सुबोध प्रसाद, कोमता प्रसाद, ज्ञान प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, रामप्रीत प्रसाद व रामजी प्रसाद सहित सनातन धर्मावलंबी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola