अधूरे विद्यालय भवन को पूरा करायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2017 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

पहल. सरकार के सचिव ने जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया निर्देश गुमला : झारखंड सरकार के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने जिला शिक्षा अधीक्षक गुमला को रायडीह प्रखंड के आरसी प्राथमिक विद्यालय टुडुरमा के अधूरे विद्यालय भवन की जांच करने और भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है़ श्री वर्णवाल मंगलवार […]
विज्ञापन
पहल. सरकार के सचिव ने जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया निर्देश
गुमला : झारखंड सरकार के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने जिला शिक्षा अधीक्षक गुमला को रायडीह प्रखंड के आरसी प्राथमिक विद्यालय टुडुरमा के अधूरे विद्यालय भवन की जांच करने और भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है़
श्री वर्णवाल मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले के अधिकारियों से मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत मिली शिकायतों के समाधान की दिशा में किये गये कार्यों की समीक्षा कर रहे थ़े
हालांकि गुमला जिला से कुल 40 शिकायतें हैं, जिसमें श्री वर्णवाल ने रायडीह प्रखंड के आरसी प्राथमिक विद्यालय टुडुरमा के अधूरे विद्यालय भवन का मामला उठाया और एक सप्ताह के अंदर विद्यालय की जांच करने का निर्देश दिया़ श्री वर्णवाल ने कहा कि इस संबंध में वे शिकायतकर्ता से सीधी वार्ता भी करेंगे. ज्ञात हो कि शिकायत की गयी है कि आरसी प्राथमिक विद्यालय टुडुरमा का विद्यालय भवन अत्यधिक जर्जर है़
10 वर्ष पूर्व विधायक मद से लगभग 12 लाख रुपये की लागत से ठेकेदार बेंजामिन केरकेट्टा द्वारा भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया़, लेकिन अब तक भवन अधूरा ही है़ इस कारण विद्यालय के बच्चों को बरसात में काफी परेशानी होती है़
शिकायतकर्ता द्वारा विद्यालय भवन निर्माण पूर्ण करा कर चहारदीवारी, शौचालय व किचन शेड का निर्माण किये जाने का अनुरोध किया गया है़
मौके पर डीटीओ विजय वर्मा, डीइओ गनौरी मिस्त्री, डीएसइ जयंत कुमार मिश्र, डीएसपी इंद्रमणि चौधरी, पीएचइडी के इइ त्रिभुवन बैठा, बिजली विभाग के इइ कुणाल कुमार, पथ प्रमंडल के इइ रवि सहाय, गुमला एसडीओ कृष्ण कन्हैया राजहंस, चैनपुर एसडीओ जयप्रकाश झा, इ-डिस्टिक मैनेजर अमर हुडमरे व लघु सिंचाई के इइ चंद्रनाथ झा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




