केस करने पर अपहरण की मिल रही धमकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2017 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

मानव तस्कर ने फोन कर लड़की को दी धमकी. अहतू थाने ने प्राथमिकी दर्ज करने से किया इनकार. गुमला : पालकोट प्रखंड की एक नाबालिग लड़की को मानव तस्कर फोन कर धमकी दे रहा है. तस्कर ने कहा है कि अगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की, तो अपहरण कर लेंगे. इससे लड़की व उसके परिजन […]
विज्ञापन
मानव तस्कर ने फोन कर लड़की को दी धमकी.
अहतू थाने ने प्राथमिकी दर्ज करने से किया इनकार.
गुमला : पालकोट प्रखंड की एक नाबालिग लड़की को मानव तस्कर फोन कर धमकी दे रहा है. तस्कर ने कहा है कि अगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की, तो अपहरण कर लेंगे. इससे लड़की व उसके परिजन डरे हुए हैं.
सोमवार को पीड़ित परिवार अहतू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने गया, तो पुलिस पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार करते हुए परिवार के लोगों को थाना से चले जाने के लिए कहा. अंत में बिना प्राथमिकी दर्ज कराये पीड़ित परिवार सीडब्ल्यूसी पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज नहीं करने की बात कही. परिजन ने बताया कि कुछ साल पहले लड़की को मानव तस्करों ने दिल्ली में बेच दिया था. इसके बाद लड़की घर वापस आ गयी.
लड़की के वापस आने के बाद वह मानव तस्कर के खिलाफ थाना में केस करना चाह रही है. इसकी सूचना जब मानव तस्कर को हुई, तो वह धमकी दे रहा है. इसके बाद परिजन थाना में मानव तस्कर के खिलाफ केस करने गये थे. पर केस नहीं हुआ. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि एक परिवार थाना में आया था, लेकिन उसे प्रभारी से मिलने के लिए कहा, क्योंकि अभी मैं दूसरे काम में लगा हुआ हूं. यहां जितना केस आ रहा है, सभी दर्ज हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




