पुलिस को देख माओवादी फायरिंग करते भागे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र पोलपोल पाट व भट्ठीपाट जंगल में पुलिस व भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ होते-होते बच गया. पुलिस को देख भाकपा माओवादी का दस्ता फायरिंग करते हुए भाग निकला. माओवादियों ने फायरिंग की, तो पुलिस ने मोरचा संभाल लिया. लेकिन माओवादी अपने सुरक्षित जोन में जाने के बाद फायरिंग […]
विज्ञापन
गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र पोलपोल पाट व भट्ठीपाट जंगल में पुलिस व भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ होते-होते बच गया. पुलिस को देख भाकपा माओवादी का दस्ता फायरिंग करते हुए भाग निकला. माओवादियों ने फायरिंग की, तो पुलिस ने मोरचा संभाल लिया.
लेकिन माओवादी अपने सुरक्षित जोन में जाने के बाद फायरिंग बंद कर दी. पुलिस अभी भी माओवादियों के पीछे लगी हुई है. सूचना है कि सबजोनल कमांडर मदन यादव अपने दस्ते के साथ जंगल में शरण लिये हुए था. ये लोग डुमरी व चैनपुर के सीमावर्ती गांव की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस के आने का आभास हो गया. माओवादियों के भागने के बाद पुलिस ने माओवादियों के खाने-पीने के सामान को नष्ट कर दिया. माओवादी पोलपोल पाट व भट्ठीपाट के जंगल में मिनी कैंप बनाये हुए थे, जिसे पुलिस ने नष्ट किया है.
माओवादी का पीछा कर रही है पुलिस : नक्सली गतिविधि बढ़ने के बाद गुमला पुलिस बिशुनपुर व चैनपुर इलाके में अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है. इसी अभियान के तहत एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत व गुरदरी थाना प्रभारी चेरबो उरांव जिला बल व पारा मिलिट्री फोर्स के साथ गुरदरी थाना क्षेत्र में अभियान चला रहे थे.
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि पोलपोल पाट व भट्ठी पाट के समीप जंगल में माओवादियों का दस्ता ठहरा हुआ है. पुलिस देर रात पैदल जंगल की ओर निकली. अहले सुबह जैसे ही पुलिस माओवादियों के नजदीक पहुंची, माओवादी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भागने निकले. भागने के क्रम में माओवादियों का खाने-पीने का सामान छूट गया, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया. अभी भी इलाके में पुलिस जमी हुई है और माओवादियों का पीछा कर रही है.
मदन के साथ बुद्धेश्वर के होने की सूचना :सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मदन यादव के साथ सबजोनल कमांडर बुद्धेश्वर यादव का दस्ता है. ये दोनों दस्ता मिल कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. हाल के दिनों में पुलिस से लगातार शिकस्त खाने के बाद माओवादी बौखलाये हुए हैं और पुलिस से बदला लेने के मूड में हैं. वहीं माओवादियों की पुन: बढ़ती गतिविधि को देख गुमला एसपी चंदन कुमार झा के दिशा-निर्देश पर माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




