उग्रवादियों को रांची ट्रांसफर के लिए अपील करेगी सरकार

Published at :28 Mar 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादियों को रांची ट्रांसफर के लिए अपील करेगी सरकार

रांची : गुमला जेल में बंद उग्रवादी राजेश गोप व एक अन्य को गुमला से रांची जेल में ट्रांसफर करने के लिए सरकार निचली अदालत के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेगी. राजेश गोप पीएलएफआइ का एरिया कमांडर था. पुलिस ने उसे छह माह पहले गिरफ्तार किया था. गुमला जेल में राजेश गोप […]

विज्ञापन
रांची : गुमला जेल में बंद उग्रवादी राजेश गोप व एक अन्य को गुमला से रांची जेल में ट्रांसफर करने के लिए सरकार निचली अदालत के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेगी.
राजेश गोप पीएलएफआइ का एरिया कमांडर था. पुलिस ने उसे छह माह पहले गिरफ्तार किया था. गुमला जेल में राजेश गोप की संदिग्ध गतिविधियों के कारण जेल प्रशासन ने उसे रांची जेल में ट्रांसफर करने का फैसला लिया था. ट्रांसफर का आदेश भी जारी कर दिया गया था.
जेल प्रशासन के इस आदेश को राजेश गोप ने निचली अदालत में चुनौती दी थी. अदालत ने सुनवाई के बाद उसके ट्रांसफर पर रोक लगा दी थी. अब सरकार ने निर्णय लिया है कि निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उपरी अदालत में अपील की जायेगी, क्योंकि राजेश गोप के गुमला जेल में रहने से जेल को खतरा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola