शिक्षा का अलख जगा रहा है आकृति एकेडमी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2017 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

विद्यालय का 25वां स्थापना दिवस मना गुमला : गुमला के लक्ष्मण नगर स्थित आकृति एकेडमी विद्यालय का 25वां स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप में मनाया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया राजन बड़ाइक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया. पूर्व मुखिया ने कहा कि फसिया पंचायत जैसे […]
विज्ञापन
विद्यालय का 25वां स्थापना दिवस मना
गुमला : गुमला के लक्ष्मण नगर स्थित आकृति एकेडमी विद्यालय का 25वां स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप में मनाया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया राजन बड़ाइक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया. पूर्व मुखिया ने कहा कि फसिया पंचायत जैसे पिछड़े क्षेत्र में आकृति एकेडमी जैसे विद्यालय शिक्षा का अलख जगा रहे हैं.
शिक्षा के बिना किसी समाज का विकास संभव नहीं है. इसलिए मै आम जनता व अपने पंचायत की जनता को विकास के लिए अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील करता हूं. उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं होता है. शिक्षा ऐसी चीज है, जो कभी चोरी नहीं होती है. शिक्षा से व्यक्ति का विकास के साथ स्वच्छ व सुंदर समाज की रचना होती है. प्राचार्य दीपक सिन्हा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस पूरे वर्ष तक विद्यालय में निर्धन व मेधावी विद्यार्थियों को विशेष सुविधा विद्यालय परिवार द्वारा मुहैया करायी जायेगी.
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, नशा उन्मूलन विषय पर आकर्षक नाट्य मंचन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं अन्य छात्रओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में मंच संचालन प्रज्ञा पल्लवी व धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका कुसुम सिन्हा ने किया. मौके पर पूजा कुमारी, निशा कुमारी, राखी, नेहा सिन्हा, किरण देवी, विजय उरांव, शनिवार उरांव,मनोज सतपति, प्रति राम, भीम करण सिंह सहित अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




