युवक छूरा से अपना गला रेत रहा था, गला रेतते देख दो बच्चे हो गये बेहोश

Published at :25 Mar 2017 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
युवक छूरा  से अपना गला रेत रहा था, गला रेतते देख दो बच्चे हो गये बेहोश

गुमला : गुमला जिले के घाघरा मुख्य चौक के समीप शनिवार दिन के 11.30 बजे एक युवक छूरा सेअपना गला रेत कर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा. युवक द्वारा अपना गला रेतते देख दो बच्चे गिर कर बेहोश हो गए. आवाज सुन पहुंचे लोगों ने युवक को गला रेतने से रोका, लेकिन तबतक युवक […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले के घाघरा मुख्य चौक के समीप शनिवार दिन के 11.30 बजे एक युवक छूरा सेअपना गला रेत कर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा. युवक द्वारा अपना गला रेतते देख दो बच्चे गिर कर बेहोश हो गए. आवाज सुन पहुंचे लोगों ने युवक को गला रेतने से रोका, लेकिन तबतक युवक के गले का कुछ हिस्सा कट गया है. उसे घाघरा अस्पताल में रखा गया है.

युवक ने अपना नाम समरू नगेशिया बताया. घर रायडीह ब्लॉक के सुगाकाटा गांव है. युवक ने बताया कि वह और उसकी पत्नी घरेलू विवाद से तंग आकर अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या करने निकले हैं. युवक की इस सूचना पर पुलिस उसकी पत्नी को खोज रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola