गुमला में पुलिस व माओवादियों में पोस्टरवार, थाने से कुछ ही दूरी पर चिपकाया पोस्टर

Updated:
विज्ञापन
गुमला में पुलिस व माओवादियों में पोस्टरवार, थाने से कुछ ही दूरी पर चिपकाया पोस्टर

गुमला : गुमला में पुलिस व भाकपा माओवादी के बीच पोस्टरवार शुरू हो गया है. पुलिस इनामी नक्सलियों के खिलाफ पोस्टरबाजी कर रही है. इसके जवाब में माओवादियों ने भी पुलिस एसपीओ, टीपीसी व जेजेएमपी के खिलाफ पोस्टरबाजी शुरू कर दी है. शुक्रवार की सुबह माओवादियों ने घाघरा थाने के इटकिरी गांव में पोस्टर साटा […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला में पुलिस व भाकपा माओवादी के बीच पोस्टरवार शुरू हो गया है. पुलिस इनामी नक्सलियों के खिलाफ पोस्टरबाजी कर रही है. इसके जवाब में माओवादियों ने भी पुलिस एसपीओ, टीपीसी व जेजेएमपी के खिलाफ पोस्टरबाजी शुरू कर दी है. शुक्रवार की सुबह माओवादियों ने घाघरा थाने के इटकिरी गांव में पोस्टर साटा है. थाने से कुछ दूरी पर स्थित ब्लॉक परिसर व गेटपर भी पोस्टर साटकर पुलिस को खुली चुनौती दी है.

पुलिस ने सभी पोस्टर बरामद कर लिये हैं. पोस्टर के माध्यम से माओवादियों ने पुलिस एसपीओ को चेताया है. जलती आग में जलकर मरने की धमकी दी है. वहीं, टीपीसी व जेजेएमपी को पुलिस द्वारा बनाया गया संगठन बताया है. माओवादियों ने आम जनतासे जेजेएमपी के खिलाफ खड़ा होने की अपील की है. इधर, पोस्टरबाजी से घाघरा इलाके में दहशत है. लोग पोस्टर पढ़ रहे हैं, लेकिन कुछ भी बोलने से डर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola