फसिया को नशामुक्त बनाने का निर्णय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : नशा उन्मूलन, विकास व अपराध नियंत्रण को लेकर सदर प्रखंड की फसिया पंचायत के तरी मंदिर परिसर में महिला मंडल सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया मालती बड़ाइक ने की. बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत को नशा उन्मूलित करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत शराब बेचने वालों पर 10 हजार जुर्माना लगाने […]
विज्ञापन
गुमला : नशा उन्मूलन, विकास व अपराध नियंत्रण को लेकर सदर प्रखंड की फसिया पंचायत के तरी मंदिर परिसर में महिला मंडल सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया मालती बड़ाइक ने की. बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत को नशा उन्मूलित करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत शराब बेचने वालों पर 10 हजार जुर्माना लगाने व पीने वालों को 10 लाठी मारने और उठक-बैठक कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में 26 मार्च को महिला मंडल की सदस्य पंचायत में शराब उन्मूलन की दिशा में सर्च अभियान चलायेंगी.
बैठक में फसिया पंचायत में अपराध का ग्राफ बढ़ने पर चिंता प्रकट की गयी. आपराधिक छवि वाले लोगों पर नजर रखने की बात कही गयी. मौके पर पंसस सिकंदर सिंह, उप मुखिया रामवाणी सिंह, सुधाकर कुमार महतो, सुधा देवी, शाहिबा देवी, गंगा देवी, ललिता देवी, आशा देवी व संगीता देवी सहित महिला मंडल की सदस्य मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




