बिजली नहीं, फिर भी मिल रहा बिल: ग्रामीण

Published at :24 Mar 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली नहीं, फिर भी मिल रहा बिल: ग्रामीण

कामडारा : प्रखंड के अरहरा गांव में 14 माह से ट्रांसफॉरमर खराब है. विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बावजूद विभाग लगातार ग्रामीणों को बिजली बिल भेज रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान है. बुधवार को ग्रामीण बिल लेकर कामडारा विद्युत ग्रिड पहुंचे. ग्रामीण बिल में सुधार की मांग कर रहे थे, परंतु विभाग में कोई अधिकारी […]

विज्ञापन
कामडारा : प्रखंड के अरहरा गांव में 14 माह से ट्रांसफॉरमर खराब है. विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बावजूद विभाग लगातार ग्रामीणों को बिजली बिल भेज रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान है. बुधवार को ग्रामीण बिल लेकर कामडारा विद्युत ग्रिड पहुंचे. ग्रामीण बिल में सुधार की मांग कर रहे थे, परंतु विभाग में कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहने के कारण सभी बैरंग लौट गये.
ग्रामीणों ने कहा कि जब हम विद्युत का उपयोग नहीं किया, तो बिल कैसे देंगे. अगर विभाग द्वारा जबरदस्ती की गयी, तो ग्रामीण चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. मौके पर बादु बारला, पुना बांरला, श्रवण गोप, बोयसा बारला, शांति बारला, कृष्णा राम, सारो देवी, जोसेफ बारला, विल्सन बारला व सावित्री देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola