हमेशा से सम्मानीय रही हैं महिलाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

समाज हित में आगे आने का आह्वान सेमिनार में कई लोगों ने रखे विचार रंगोली, मेहंदी व काव्य पाठ आज गुमला : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के महिला समस्या समाधान प्रभाग के तत्वावधान में कॉलेज के सभागार में तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ़ मुख्य अतिथि प्रोफेसर ग्रेस […]
विज्ञापन
समाज हित में आगे आने का आह्वान
सेमिनार में कई लोगों ने रखे विचार
रंगोली, मेहंदी व काव्य पाठ आज
गुमला : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के महिला समस्या समाधान प्रभाग के तत्वावधान में कॉलेज के सभागार में तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ़
मुख्य अतिथि प्रोफेसर ग्रेस मिंज ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में हमेशा से सम्मानीय रही हैं. महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य है़ इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन व्यक्तिगत तौर पर प्रत्येक दिन होना चाहिए़ इससे पूर्व महिला समस्या समाधान प्रभाग की अध्यक्ष डॉ सीमा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया़ संचालन बीएड संकाय की शिक्षिका नीलिमा मिंज व धन्यवाद ज्ञापन महिला समस्या समाधान प्रभाग की सचिव प्रो कंचन कुमारी ने किया़ मौके पर प्रो सोमनाथ भगत, प्रो आरएन सिंह, प्रो एनके केसरी, प्रो सुदामा सिंह व प्रो आशुतोष सहित महाविद्यालय व बीएड संकाय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थ़े
महिलाएं पुरुषों के बराबर खड़ी हैं : शिमला : विशिष्ट अतिथि प्रो शिमला कुमारी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए महिला समस्या समाधान प्रभाग को बधाई दी. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों व महिलाओं को घर-परिवार और समाज हित के लिए आगे बढ़ कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया़ कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं. वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही हैं. कार्यक्रम के पहले दिन बदलते परिवेश में महिलाओं की भूमिका विषय पर विद्यार्थियों के बीच सेमिनार हुआ, जिसमें 37 प्रतिभागी शामिल हुए और अपने विचार रखे.
रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता आज : तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों के बीच रंगोली, मेहंदी, काव्य पाठ व पेंटिंग प्रतियोगिता और तीसरे दिन फूड एंड क्राॅफ्ट का आयोजन किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




