शिक्षा के बिना मनुष्य का विकास नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2017 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

बच्चों के बीच कॉपी, पेन व पेंसिल का वितरण गुमला : गुमला नगर परिषद की वार्ड नंबर 19 की पार्षद शैल मिश्र ने मां सरस्वती पूजा के अवसर पर डिस्नरी मुहल्ला के गरीब व असहाय बच्चों के बीच कॉपी व पेन का वितरण किया. इस दौरान तीन दर्जन से अधिक बच्चों को पार्षद ने कॉपी, […]
विज्ञापन
बच्चों के बीच कॉपी, पेन व पेंसिल का वितरण
गुमला : गुमला नगर परिषद की वार्ड नंबर 19 की पार्षद शैल मिश्र ने मां सरस्वती पूजा के अवसर पर डिस्नरी मुहल्ला के गरीब व असहाय बच्चों के बीच कॉपी व पेन का वितरण किया. इस दौरान तीन दर्जन से अधिक बच्चों को पार्षद ने कॉपी, पेन व पेंसिल देकर विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया.
पार्षद ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का विकास संभव नहीं है. शिक्षा वह अमूल्य वस्तु है, जिसकी कभी चोरी नहीं की जा सकती है. मौके पर विकास श्रीवास्तव, दीपशिखा मिश्र, पदमिनी मिश्र, कोमल कुमारी, प्रह्लाद पासवान, अंकित पासवान, अभिषेक पासवान, अनमोल पासवान, रोहित पासवान, शुभम् गोप, मानसी कुमारी, सिया कुमारी, विशाल गोप, राजा कुमार, कविता कुमारी, सावन राम, रोशन राम, सत्यम वर्मा, आर्यन वर्मा, प्रवीण कुमार, अंजु कुमारी, कृश कुमार राम, एंजल कुमारी, प्रतीक कुमार, माही कुमार व ऋषि कुमार सहित कई बच्चे मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










