गुमला से दो अपराधी गिरफ्तार

Published at :26 Jan 2017 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला से दो अपराधी गिरफ्तार

डुमरटोली मुहल्ले से पकड़ाये पिस्तौल व गोली मिला बरामद मोबाइल नंबर जुगाड़ कर रहे थे गुमला : गुमला शहर के डुमरटोली मुहल्ले से पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इनमें डुमरटोली निवासी बासिल तिर्की व जुलियन मिंज शामिल हैं. इनके पास से एक पिस्तौल व तीन गोली पुलिस ने बरामद […]

विज्ञापन

डुमरटोली मुहल्ले से पकड़ाये

पिस्तौल व गोली मिला बरामद
मोबाइल नंबर जुगाड़ कर रहे थे
गुमला : गुमला शहर के डुमरटोली मुहल्ले से पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इनमें डुमरटोली निवासी बासिल तिर्की व जुलियन मिंज शामिल हैं. इनके पास से एक पिस्तौल व तीन गोली पुलिस ने बरामद किया है. ये लोग लेवी मांगने के लिए व्यापारियों व ठेकेदारों का मोबाइल नंबर जुगाड़ कर रहे थे. इसकी सूचना पुलिस को मिली और दोनों को धर दबोचा गया.
दोनों गैंगरेप के आरोपी रह चुके हैं. कुछ दिन पहले ही जेल से निकले हैं. उग्रवादियों से भी सांठगांठ है. शहर के बड़े व्यापारी व ठेकदारों का मोबाइल नंबर उग्रवादियों तक यही दोनों पहुंचाते थे. इस आशय की जारकारी डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि डुमरटोली में अपराधियों का जमावड़ा लगा हुआ है. इसी सूचना पर पुलिस टीम का गठन किया गया. इसके बाद थाना प्रभारी राकेश कुमार, पुअनि तीर्थनाथ तिवारी व एएसआइ बबलू बेसरा सहित कई पुलिस कर्मी डुमरटोली मुहल्ला पहुंचे.
पुलिस को देखते ही देख कर दो अपराधी भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा. डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में अपराधियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. गुमला शहर में आपराधिक घटना को अंजाम देने की इनकी योजना थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola