गुमला : अवैध उगाही में पांच लोगों के नाम बताये

भुक्तभोगियों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को भी आवेदन देकर वसूली गयी राशि की जानकारी मांगी़ गुमला : जमीन मापी के नाम पर अवैध उगाही मामले में शहर के कार्तिक नगर के लोगों ने पांच लोगों के खिलाफ गुमला उपायुक्त से शिकायत की है़ इस संबंध में भाजपा जिला के पदाधिकारियों के नेतृत्व में […]
भुक्तभोगियों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को भी आवेदन देकर वसूली गयी राशि की जानकारी मांगी़
गुमला : जमीन मापी के नाम पर अवैध उगाही मामले में शहर के कार्तिक नगर के लोगों ने पांच लोगों के खिलाफ गुमला उपायुक्त से शिकायत की है़ इस संबंध में भाजपा जिला के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उपायुक्त को आवेदन सौंपते हुए अवैध वसूली करनेवाले निर्मल टोप्पो, अमीन अनिल भारती, संजीव उरांव, रवि बाड़ा व अमरनाथ सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की है़
ग्रामीण बली भगत, शिवनाथ कुमार वर्मा, सुमित्र देवी, झरिया बड़ाइक, जगरानी कुजूर, भूषण बेक, अनुपा, रिझरेन लकड़ा, रमेश कुमार गोप व देवमनी कुजूर आदि भुक्तभोगियों ने बताया कि निर्मल टोप्पो, अमीन अनिल भारती, संजीव उरांव, रवि बाड़ा व अमरनाथ सिंह ने जमीन मापी के नाम पर ठगी का काम किया है़ स्वयं को नगर पंचायत का कर्मी बता कर जमीन की मापी की और एक छोटा सा रशीद देकर प्रति व्यक्ति पांच सौ से एक हजार रुपये तक लेकर चला गया़ भुक्तभोगियों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रामाशंकर राम को भी आवेदन देकर उक्त लोगों द्वारा जमीन मापी के नाम पर लिया गया पैसा वैद्य है अथवा अवैध की जानकारी मांगी है़
इधर,भाजपा जिला अध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह व महिला अध्यक्ष गायत्री देवी ने मामले में जांच कराने और सही पाये जाने पर संबंधित दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है़ श्री सिंह ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा यदि किसी कर्मी के माध्यम से जमीन मापी या नगर पंचायत संबंधित किसी प्रकार का कार्य कराया जाता है, तो इसकी जानकारी लोगों को होनी चाहिए़ मौके पर भाजपा महिला मोरचा की जिला अध्यक्षा गायत्री देवी, उपाध्यक्ष कंचन लाल, विद्या मिश्र, किसान मोरचा के अध्यक्ष सुरेश सिंह आदि उपस्थित थ़े यहां बता दें कि प्रभात खबर ने मामले को उजागर किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










