गुमला जिले में छह हजार प्रमाण पत्र लंबित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला जिले में जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने की गति धीमी है. इसमें प्रज्ञा केंद्र व अंचल कार्यालय की लापरवाही है. आम जनता के साथ विद्यार्थी प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं. लेकिन समय से प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. लगातार इसकी शिकायत प्रभात खबर के अलावा उपायुक्त के पास भी […]
विज्ञापन
गुमला जिले में जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने की गति धीमी है. इसमें प्रज्ञा केंद्र व अंचल कार्यालय की लापरवाही है. आम जनता के साथ विद्यार्थी प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं. लेकिन समय से प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. लगातार इसकी शिकायत प्रभात खबर के अलावा उपायुक्त के पास भी पहुंच रही है.
दुर्जय पासवान
गुमला : गुमला जिले में जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने की गति धीमी है. जिले के 12 प्रखंडों में लगभग छह हजार प्रमाण पत्र लंबित है. आवेदन पड़ा हुआ है. लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. इसमें प्रज्ञा केंद्र व अंचल कार्यालय की लापरवाही है. आम जनता के साथ विद्यार्थी प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं. लेकिन समय से प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. लगातार इसकी शिकायत प्रभात खबर के अलावा उपायुक्त के पास भी पहुंच रही है. लेकिन अंचल व प्रज्ञा केंद्र की मनमर्जी कार्य के कारण प्रमाण पत्र समय से नहीं बन रहा है. किसी का दो महीने तो किसी का तीन महीने से प्रमाण पत्र लंबित पड़ा हुआ है. लेकिन बन नहीं रहा है. लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. लेकिन सरकारी मुलाजिमों को जनता की परेशानी से कोई मतलब नहीं है.
उड़न दस्ता दल जांच करेगा
गुमला जिले के सभी 137 प्रज्ञा केंद्रों की जांच प्रशासनिक अधिकारियों का उड़न दस्ता दल करेगा. डीसी श्रवण साय ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमर हुडमरे को निर्देश दिया है कि जांच टीम बना कर सूची मेरे पास उपलब्ध करायें. इससे प्रज्ञा केंद्र व अंचल में लंबित प्रमाण पत्रों के कारणों की सही जांच की जा सके. हर टीम में दो से तीन पदाधिकारी रहेंगे जो जिले के सभी 12 प्रखंडों में स्थित 137 प्रज्ञा केंद्रों की जांच करेंगे.
पीछे चल रहे केंद्र पर होगी कार्रवाई
गुमला जिले में प्रमाण पत्र बनाने में पीछे चल रहे प्रज्ञा केंद्र के संचालकों के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी है. डीसी ने निर्देश जारी किया है कि जो केंद्र काम करने में पीछे हैं, उनका लॉगिंग आइडी बंद करते हुए कार्रवाई करें. साथ ही उसके स्थान पर वैसे व्यक्ति को केंद्र चलाने की जिम्मेवारी दें जो आवेदन मिलते ही प्रमाण पत्र बनाने की दिशा में कदम उठा सके.
प्रभात खबर ने मामला उठाया है
युवक-युवतियों का प्रमाण पत्र नहीं बनने का मामला प्रभात खबर ने उठाया है. लगातार प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत भी मिल रही है. प्रभात खबर द्वारा उठाये जा रहे मुद्दे के बाद गुमला डीसी श्रवण साय भी गंभीर हो गये हैं.
प्रज्ञा केंद्र में अवैध वसूली
गुमला में लगातार प्रज्ञा केंद्र के संचालकों द्वारा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अवैध वसूली की शिकायत मिल रही है. लेकिन अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है. गुमला जिले में 159 पंचायत में प्रज्ञा केंद्र का संचालन होना है. लेकिन इंटरनेट की समस्या के कारण अभी 137 पंचायत में प्रज्ञा केंद्र काम कर रहा है और वहां प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर दोगुना पैसा लिया जा रहा है. प्रज्ञा केंद्र के अलावा अंचल कार्यालय से भी लोगों को परेशान करने की शिकायत मिलते रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










