थाली बजा कर किया गया विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2017 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : देश में नोटबंदी के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को थाली बजा कर विरोध प्रदर्शन किया़ थाली बजाते हुए जुलूस निकाल कर गुमला शहर का भ्रमण किया और समाहरणालय व कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया़ जुलूस का शुभारंभ कांग्रेस कार्यालय से हुआ़, जो टावर चौक, मेन रोड, पटेल चौक, जशपुर रोड, […]
विज्ञापन
गुमला : देश में नोटबंदी के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को थाली बजा कर विरोध प्रदर्शन किया़ थाली बजाते हुए जुलूस निकाल कर गुमला शहर का भ्रमण किया और समाहरणालय व कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया़
जुलूस का शुभारंभ कांग्रेस कार्यालय से हुआ़, जो टावर चौक, मेन रोड, पटेल चौक, जशपुर रोड, समाहरणालय होते हुए कचहरी परिसर पहुंच कर संपन्न हुआ़ यहां थाली बजा कर नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया और पीएम के खिलाफ नारेबाजी की़ मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष बॉबी भगत ने कहा कि नोटबंदी का प्रभाव पूंजीपतियों को छोड़ कर देश के प्रत्येक व्यक्ति पर पड़ा है़ गरीब और मेहनतकश लोगों की गाढ़ी कमाई को रातो रात काला धन करार दे दिया गया़, जिस कारण गरीबों की थाली से अनाज गायब हो गया़
नोटबंदी से सबसे ज्यादा परेशनी गृहणियों को हुई है़ आम जनों के हित को ध्यान में रखते हुए पीएम को काम करने की जरूरत है़ जुलूस में शिवकुमार भगत, माणिकचंद साहू, रमेश कुमार चीनी, अकील रहमान, रोशन बरवा, राजीव कुमार, युवा अध्यक्ष राजनील तिग्गा, अरुण गुप्ता, निशांत दुबे, पतरस होरो, शंभु भगत, रघुनंदन प्रसाद, कुरबान राय, योगेंद्र भगत, अमृता भगत, कुंवारी कुजूर, सरोजनी भगत, उषालीमा तिग्गा, कलावती उरांव, सुशीला उरांव, लीली देवी, अलबर्ट तिग्गा, पौलिना मिंज, बालमइत, मंजू, बंसती, सीता, बिरसमुनी, बिरसो, धनमनिया, टैंया, शांति, जीतनी, सरहुली, खेदो उरांव, मुनी देवी, सोनी देवी व करिश्मा देवी सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










