पीएलएफआइ कमांडर ने कोर्ट में गवाही के दौरान गवाहों को दी धमकी

गुमला : जेल में बंद पीएलएफआइ के एरिया कमांडर सुकरा उरांव ने कोर्ट में गवाही के दौरान गवाहों को जान से मारने की धमकी दी है. इस संबंध में होमगार्ड के जवान कैलू साहू ने गुमला थाना में सुकरा के खिलाफ गवाहों को धमकाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज केस में कैलू साहू ने […]
गुमला : जेल में बंद पीएलएफआइ के एरिया कमांडर सुकरा उरांव ने कोर्ट में गवाही के दौरान गवाहों को जान से मारने की धमकी दी है. इस संबंध में होमगार्ड के जवान कैलू साहू ने गुमला थाना में सुकरा के खिलाफ गवाहों को धमकाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज केस में कैलू साहू ने कहा है कि उसके बेटे छेलेंद्र साहू उर्फ छट्टू की 20
मई 2016 को पीएलएफआइ के एरिया कमांडर सुकरा उरांव ने हत्या कर दी थी. उस समय उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद गत दिनों गवाह विद्यानंद गोप व रोहित गोप ने न्यायालय में प्रस्तुत होकर सुकरा के खिलाफ गवाही दी. उस समय सुकरा को जेल से कोर्ट लाया गया था. कोर्ट में ही सुकरा ने गवाहों को धमकी देते हुए कहा था कि मैं पीएलएफआइ का एरिया कमांडर हूं. मेरे खिलाफ जो गवाही देगा, मैं उसे मार दूंगा. गोली मारने की धमकी दी है. कैलू ने दर्ज केस में कहा है कि सुकरा की धमकी से गवाह डरे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










