प्रतियोगिता का खिताब लचरागढ़ की टीम को

Published at :05 Jan 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगिता का खिताब लचरागढ़ की टीम को

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित इंद टांड़ मैदान में आयोजित मैनोक्स क्रिकेट प्रतियोगिता लचरागढ़ एकादश की टीम ने जीत ली. फाइनल में उसने खूंटीटोली सिमडेगा को चार विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटीटोली सिमडेगा की टीम ने निर्धारित ओवर में 10 विकेट खोकर 44 रन बनाये. जवाब में लचरागढ़ एकादश की टीम […]

विज्ञापन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित इंद टांड़ मैदान में आयोजित मैनोक्स क्रिकेट प्रतियोगिता लचरागढ़ एकादश की टीम ने जीत ली. फाइनल में उसने खूंटीटोली सिमडेगा को चार विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटीटोली सिमडेगा की टीम ने निर्धारित ओवर में 10 विकेट खोकर 44 रन बनाये. जवाब में लचरागढ़ एकादश की टीम ने चार विकेट शेष रहते निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया.

फाइनल मैच का शुभारंभ विनय अग्रवाल, राजेश साहू व जेम्स हेवार्ड सुरीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.विजेता व उपविजेता टीम को खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. मैन ऑफ द सीरीज करण बने. वहीं फाइनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुमित पंड़ा को दिया गया. तिलोक, लादेन, धनेश्वर, मुन्ना, वीरेन, अमित, बीनू, सूरज, रोशन, सुशंत को भी पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर टोनी, सुनील भुइयां व राजू सिंह सहित अन्य मौजूद थे. प्रतियोगिता के आयोजन में सुमित पंडा, अमित पंडा, दीपू पंड़ा, विनीत पंड़ा, सूरज व रूजन के अलावा अन्य की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola