गुमला : खलासी ने नशे में स्कूल बस से टकरा दिया ट्रक, 22 बच्चे घायल

Published at :05 Jan 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : खलासी ने नशे में स्कूल बस से टकरा दिया ट्रक, 22 बच्चे घायल

गुमला : गुमला शहर से तीन किमी दूर करमडीपा हवाई अड्डा के समीप बुधवार सुबह आठ बजे ट्रक ने डॉन बोस्को स्कूल की बस में धक्का मार दिया. इससे स्कूल बस में सवार 52 में से 22 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. बस के चालक व खलासी को भी गंभीर चोट लगी है. […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला शहर से तीन किमी दूर करमडीपा हवाई अड्डा के समीप बुधवार सुबह आठ बजे ट्रक ने डॉन बोस्को स्कूल की बस में धक्का मार दिया. इससे स्कूल बस में सवार 52 में से 22 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. बस के चालक व खलासी को भी गंभीर चोट लगी है.

घायलों का संत जोसेफ अस्पताल उरमी में इलाज चल रहा है. स्कूल बस में सवार बच्चे वर्ग एक से दस तक के थे. ट्रक खलासी चला रहा था, जो खुद शराब के नशे में था. उसने गलत दिशा में जाकर बस को धक्का मार दिया. घटना से आक्रोशित अभिभावकों ने ट्रक चालक दिनेश कुमार (गया निवासी) व खलासी सुबोध कुमार को पत्थर से कूचकर मारने का भी प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने दोनों की जान बचायी और पुलिस को सौंप दिया.

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि दोनों शराब पीये हुए थे.

घटना के बाद अफरा-तफरी मची : स्कूल बस डॉन बोस्को स्कूल बम्हनी जा रही थी. स्कूल से आधा किमी पहले हवाई अड्डा के समीप धनबाद से रायपुर जा रहे ट्रक ने धक्का मार दिया. घायल बच्चे दर्द से कराहने लगे, कुछ बच्चे उन्हें देख रोने लगे. तत्काल आसपास के लोग पहुंचे और बच्चों को बस से निकालने में जुट गये. इसके बाद दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना पर बच्चों के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे.

बस चालक की सूझबूझ से बची कई जान

स्कूल बस के चालक बलदेव उरांव की सूझबूझ से कई बच्चों की जान बच गयी़ लोगों के अनुसार, हवाई अड्डा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने संतुलन खो दिया़ यह देख कर बलदेव ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. ताकि ट्रक साइड से आराम से निकल सके. लेकिन ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी बस को धक्का मार दिया. जिससे बस में बैठे बच्चे घायल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola