रामनिवास उग्रवादी नहीं, छात्र था
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

गुस्सा. हत्या के विरोध में टावर चौक के पास ढाई घंटे जाम रखी सड़क , परिजन बोले रामनिवास को पीएलएफआइ का उग्रवादी बताने से लोगों में नाराजगी परिजनों ने कहा, संजय सिंह से ठेकेदारी विवाद के कारण हत्या हुई गुमला : गुमला शहर से सटे ढोढरी टोली निवासी रामनिवास महतो की हत्या से पूरे गांव […]
विज्ञापन
गुस्सा. हत्या के विरोध में टावर चौक के पास ढाई घंटे जाम रखी सड़क , परिजन बोले
रामनिवास को पीएलएफआइ का उग्रवादी बताने से लोगों में नाराजगी
परिजनों ने कहा, संजय सिंह से ठेकेदारी विवाद के कारण हत्या हुई
गुमला : गुमला शहर से सटे ढोढरी टोली निवासी रामनिवास महतो की हत्या से पूरे गांव में आक्रोश है. वहीं रामविनास को पीएलएफआइ का उग्रवादी बताने पर परिजनों ने आपत्ति प्रकट की है. परिजनों ने कहा : रामनिवास उग्रवादी नहीं था, वह कॉलेज का छात्र था. पार्ट टू में पढ़ता था और परीक्षा की तैयारी कर रहा था. रामनिवास पंचायत स्तर पर ठेकेदारी का काम करता था. उसी से घर की जीविका चलती था. बुधन देवी अपने बेटे के शव को देख कर काफी रो रही थी.
उसने कहा कि तर्री गांव का संजय सिंह है, जिसके साथ उसके बेटे का ठेकेदारी विवाद था. मेरा बेटा ईमानदारी से काम कर आगे बढ़ रहा था, परंतु अपराधियों को यह नागवार लगा और बेटे को मार दिया. परिजनों ने संजय सिंह के हथियार का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है. वहीं एक अखबार में (प्रभात खबर नहीं) रामनिवास को पीएलएफआइ का उग्रवादी बताने पर परिजनों ने नाराजगी जतायी. टावर चौक के समीप जब लोगों ने सड़क जाम की, तब अखबार के प्रति भी अपनी भड़ास निकाली. रामनिवास की हत्या से वे काफी गुस्से में हैं. हर वर्ग के लोगों ने घटना की निंदा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










