नक्सलियों की मांद में जाकर दर्द बांटा

Published at :30 Dec 2016 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों की मांद में जाकर दर्द बांटा

कुरूमगढ़ के हराकच्छा के लोगों के बीच सामग्री बांटी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 218-बटालियन ने बांटी सामग्री. चैनपुर(गुमला) : गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित कुरूमगढ़ थाना के हराकच्छा गांव में गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 218-बटालियन के अधिकारियों ने गांव के लोगों का दर्द बांटा. उग्रवाद से जूझ रहे इस क्षेत्र […]

विज्ञापन

कुरूमगढ़ के हराकच्छा के लोगों के बीच सामग्री बांटी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 218-बटालियन ने बांटी सामग्री.

चैनपुर(गुमला) : गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित कुरूमगढ़ थाना के हराकच्छा गांव में गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 218-बटालियन के अधिकारियों ने गांव के लोगों का दर्द बांटा. उग्रवाद से जूझ रहे इस क्षेत्र के लोगों को सोशल पुलिसिंग के तहत जरूरत की सामग्री बांटी गयी. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि अब इस क्षेत्र से उग्रवाद का खत्मा हो रहा है. आप लोग खुल कर अपनी जिंदगी जीयें.

कार्यक्रम में गरीब ग्रामीणों को कंबल, दवा, पानी की टंकी, गरीब बच्चों को पठन सामग्री, सोलर लैंप, छत बनाने के लिए पाइप व टिन शीट, गरीब युवकों के लिए खेल सामग्री इत्यादि का वितरण किया गया. मौके पर 218 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट एच रंजीत सिंह ने कहा कि सीआरपीएफ आपकी सुरक्षा व सेवा के लिए है. हमारा पूरा प्रयास इस इलाके में शांति स्थापित कर विकास करना है. इसके लिए हम कटिबद्ध हैं. कुछ युवा गलती से भटक कर अपराधियों के साथ हो जाते हैं. युवा मुख्य धारा से जुड़ें. 218 बटालियन के उप-कमांडेंट विशाल सिंह ने कहा कि नक्सलियों ने इस इलाके को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है. उग्रवाद के कारण ही इस क्षेत्र का अभी तक विकास नहीं हो सका है. इस अवसर पर 218 बटालियन के सहायक कमांडेंट मंतोष कुमार, श्री राधेश्याम, एन अंसारी व मुखिया सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola