हम त्याग व तपस्या के मार्ग पर चलें : धर्माध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Dec 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला धर्मप्रांत के 38 चर्च के पुरोहित व धर्मबहनों ने क्रिसमस गैदरिंग मनाया बैठक कर चर्च की समस्याओं से अवगत कराया. गुमला : गुमला धर्मप्रांत के सभी 38 चर्च के पुरोहित व धर्मबहनों ने मंगलवार को सामूहिक रूप से क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया. इस अवसर पर संत पात्रिक महागिरजाघर में मिस्सा पूजा हुई. पूजा […]
विज्ञापन
गुमला धर्मप्रांत के 38 चर्च के पुरोहित व धर्मबहनों ने क्रिसमस गैदरिंग मनाया
बैठक कर चर्च की समस्याओं से अवगत कराया.
गुमला : गुमला धर्मप्रांत के सभी 38 चर्च के पुरोहित व धर्मबहनों ने मंगलवार को सामूहिक रूप से क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया. इस अवसर पर संत पात्रिक महागिरजाघर में मिस्सा पूजा हुई. पूजा के बाद पुरोहितों व धर्मबहनों की बैठक हुई. अध्यक्षता गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप पॉल लकड़ा ने की. इस अवसर पर सभी चर्च के पुरोहितों ने अपने-अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी दी. असामाजिक तत्वों द्वारा चर्च को निशाना बनाये जाने की निंदा की गयी.
बिशप पॉल लकड़ा ने कहा कि हम त्याग व तपस्या के मार्ग पर चलते हुए काम कर रहे हैं. गुमला जिला गांवों में बसा है. यहां कई ऐसे चर्च हैं, जो दुर्गम क्षेत्र में हैं, लेकिन यहां पुरोहित व धर्मबहनें बिना भय के लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं. काम करने में दिक्कतें आ रही हैं. हमारा मकसद है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता फैले. लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास का लाभ मिले. समाज से बुराई खत्म हो और चारों तरफ सुख-शांति रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










