लोगों को होगी सहूलियत : उपायुक्त

दो आवेदक को ऑनलाइन दाखिल-खारिज की रसीद दी गयी पहले दिन लगभग 200 लोगों का लगान जमा किया गुमला : गुमला के सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कैशलेस प्रशिक्षण सह ऑनलाइन दाखिल-खारिज, लगान रसीद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त श्रवण साय ने जिले में ऑनलाइन दाखिल-खारिज […]
दो आवेदक को ऑनलाइन दाखिल-खारिज की रसीद दी गयी
पहले दिन लगभग 200 लोगों का लगान जमा किया
गुमला : गुमला के सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कैशलेस प्रशिक्षण सह ऑनलाइन दाखिल-खारिज, लगान रसीद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त श्रवण साय ने जिले में ऑनलाइन दाखिल-खारिज व लगान रशीद का उदघाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि यहां कई माह से दाखिल-खारिज का काम बंद था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी. लेकिन अब जब दाखिल-खारिज का काम शुरू हुआ है, तो वह ऑनलाइन शुरू हुआ है.
ऑनलाइन दाखिल-खारिज का काम शुरू होने से गुमला जिला विकास के पथ पर एक और कदम आगे बढ़ा है. वहीं ऑनलाइन दाखिल-खारिज का काम शुरू होने से लोगों को बहुत सुविधा होगा. साथ ही जिला प्रशासन व सरकार के पास भी प्रत्येक दाखिल-खारिज की जानकारी रहेगी.
उपायुक्त ने कहा कि कई माह से दाखिल-खारिज का काम बंद होने के कारण दाखिल-खारिज संबंधित कई मामले लंबित पड़े हुए हैं, लेकिन अब काम तेजी से शुरू होगा और लंबित पड़े सभी कामों को पूरा किया जायेगा. ऑनलाइन लगान रशीद की चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लगान रशीद के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू होने के बाद घर बैठे ही नेटवर्किग के माध्यम से लगान जमा कर सकते हैं. साधारण मोबाइल के माध्यम से कैशलेस लगान जमा कर सकते हैं. वहीं यूएसएसडी, स्मार्ट फोन अथवा पेटीएम व आधार कार्ड से भी एइपीएस (आधार इनेवल पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से भी लगान जमा कर सकते हैं. मंच का संचालन हरिशंकर मिश्र ने किया. वहीं ऑनलाइन दाखिल-खारिज का काम शुरू होते ही आवेदक नरगिस परवीन व बंधैन गोप को ऑनलाइन दाखिल-खारिज की रशीद दी गयी.
इधर, ऑनलाइन लगान जमा के लिए प्रज्ञा केंद्र टोटो द्वारा स्टॉल लगाया गया था, जहां केंद्र के संचालक अमर कुमार गुप्ता ने पहले दिन लगभग 200 लोगों का लगान जमा किया और रशीद काट कर दी. मौके पर डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसी आलोक शिकारी कच्छप, भाजपा जिला अध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, सीओ महेंद्र कुमार, गायत्री देवी व सुरेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










