बेटे ने पिता की हत्या की

Published at :26 Dec 2016 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे ने पिता की हत्या की

पालकोट(गुमला) : पालकोट थाना क्षेत्र के देवगांव बड़काटोली निवासी बेंजामिन एक्का (30) ने अपने पिता आनंद एक्का (60 वर्ष) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. दोनों बाप- बेटे नशे में थे. आपस में लड़ाई हुई. इसके बाद बेटे ने पिता को मार डाला. घटना शनिवार की देर रात की है. पुलिस ने आरोपी […]

विज्ञापन
पालकोट(गुमला) : पालकोट थाना क्षेत्र के देवगांव बड़काटोली निवासी बेंजामिन एक्का (30) ने अपने पिता आनंद एक्का (60 वर्ष) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. दोनों बाप- बेटे नशे में थे. आपस में लड़ाई हुई. इसके बाद बेटे ने पिता को मार डाला. घटना शनिवार की देर रात की है. पुलिस ने आरोपी बेटे बेंजामिन को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. पालकोट थाना के एसआइ जैनेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बाप -बेटे नशे में थे. पुराना घर में दोनों ने शराब पी. इसके बाद बेटे ने अपने पिता से नया घर में चलने के लिए कहा. इसी दाैरान दोनों में विवाद हो गया. बेंजामिन ने अपने बेटे को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद पत्थर से कूच कर मार दिया. इधर, पिता की मौत के बाद जब बेंजामिन का नशा टूटा, तो उसे अपने ऊपर पश्चतावा होने लगा. पुलिस को रविवार की सुबह को घटना की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस गांव जाकर आरोपी को पकड़ा और शव बरामद किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola