विज्ञान युग में कंप्यूटर घर-घर की जरूरत

Published at :24 Dec 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान युग में कंप्यूटर घर-घर की जरूरत

मीडिया इंफोटेक गुमला का 16वां वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन गुमला : मीडिया इंफोटेक गुमला का 16वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को नगर भवन में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया. स्किल इंडिया की थीम पर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि पॉसिट स्किल ऑर्गेनाइजेशन नयी दिल्ली के सीइओ राजेंद्र सलुजा ने किया. मौके पर […]

विज्ञापन
मीडिया इंफोटेक गुमला का 16वां वार्षिकोत्सव
विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन
गुमला : मीडिया इंफोटेक गुमला का 16वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को नगर भवन में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया. स्किल इंडिया की थीम पर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि पॉसिट स्किल ऑर्गेनाइजेशन नयी दिल्ली के सीइओ राजेंद्र सलुजा ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया का कार्यक्रम लोगों को कंप्यूटर में साक्षर बनाना है. विज्ञान और तकनीकी के इस युग में कंप्यूटर घर-घर की जरूरत बन चुका है.
यदि हमें किसी देश को पूर्ण साक्षर बनाना है, तो कंप्यूटर की शिक्षा उसकी पहली सीढ़ी है. श्री सलुजा ने स्किल इंडिया कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी. बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने-अपने काम में हुनरमंद और कुशल बनाना है. देश के युवा गाड़ी चलाना, कपड़ा सिलाना, अच्छी तरह से खाना बनाना, साफ-सफाई करना व मैकेनिक का काम सहित चाहे जिस भी कौशल को जानते हैं, उन्हेंं उसी कौशल में पारंपगत करना है.
कार्यक्रम में इंफोटेक के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी हुईं. चित्रकला में प्रथम नमिता बारला, द्वितीय नीतीश कुमार सिन्हा, तृतीय विनोद हज्जम, निबंध में प्रथम संतोष भगत, द्वितीय नेहा केरकेट्टा, तृतीय मोहम्मद साजिद अंसारी, भाषण में प्रथम उषा रानी, द्वितीय रश्मि टोपनो, तृतीय शिल्पा केरकेट्टा और क्विज में प्रथम पप्पू कर्मकारी, बिंदेश्वरी चीक बड़ाइक, द्वितीय उषा रानी, खुशबु डहंगा व तृतीय स्थान पर श्रुति कुमारी रही. इस अवसर पर राशि हनीफ, औजी दास, एसएन पात्र व महमूद आलम सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola