मजदूर की हत्या कर शव को कुआं में डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला शहर के बड़ाइक मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मीकांत होता का शव शुक्रवार को पुलिस ने मुहल्ले के ही कुएं से बरामद किया. होता 26 अक्तूबर से रहस्यमय ढंग से गायब था. वह मजदूरी करता था. इस संबंध में दो नवंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. उसकी मां सिद्धेश्वरी देवी […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला शहर के बड़ाइक मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मीकांत होता का शव शुक्रवार को पुलिस ने मुहल्ले के ही कुएं से बरामद किया. होता 26 अक्तूबर से रहस्यमय ढंग से गायब था. वह मजदूरी करता था. इस संबंध में दो नवंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. उसकी मां सिद्धेश्वरी देवी ने कहा है कि उसके बेटे की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया है.
जमीन पर कब्जा करने के ख्याल से लक्ष्मी को मारा गया है. 15 साल पहले लक्ष्मी के पिता चतुर होता की भी हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया था. इधर, पोस्टमार्टम के बाद होता के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस के अनुसार, होता शराब के नशे में कुएं में गिरा या उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया, यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा. शव क्षत विक्षत हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










