समाज के विकास के लिए एकजुटता जरूरी : नायक

Published at :04 Nov 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
समाज के विकास के लिए एकजुटता जरूरी : नायक

पालकोट. तपकारा के हरिजन मुहल्ला में गुरुवार को वार्ड सदस्य श्याम नायक की अध्यक्षता में नायक समाज की बैठक हुई. बैठक में समाज का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रघु नायक, सचिव रामकिशुन नायक व कोषाध्यक्ष सुरेश नायक को बनाया गया. महिला सलाहकार दल में उर्मिला देवी, राखी देवी, उषा देवी, अनिता देवी, बालमती देवी […]

विज्ञापन
पालकोट. तपकारा के हरिजन मुहल्ला में गुरुवार को वार्ड सदस्य श्याम नायक की अध्यक्षता में नायक समाज की बैठक हुई. बैठक में समाज का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रघु नायक, सचिव रामकिशुन नायक व कोषाध्यक्ष सुरेश नायक को बनाया गया. महिला सलाहकार दल में उर्मिला देवी, राखी देवी, उषा देवी, अनिता देवी, बालमती देवी और युवा सलाकार दल में प्रवीण नायक, राजकिशोर नायक, अमित नायक, सुरेंद्र नायक, धनंजय नायग, मगन नायक, सनपैत नायक, राजेंद्र नायक, मनबहाल नायक को शामिल किया गया.
इस अवसर पर सभी चयनित पदाधिकारियों व सदस्यों को श्याम नायक ने समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलायी. नवचयनित अध्यक्ष रघु नायक ने समाज के सभी लोगों से संगठित होने की अपील की. कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए एकजुटता जरूरी है. वार्ड सदस्य श्याम नायक ने समाज के विकास के लिए शिक्षा व जागरूकता पर बल दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola