जाति व धर्म से ऊपर उठ कर कार्तिक उरांव ने काम किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Nov 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

भरनो : सरना समिति चेटो परसा के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड के तुरीअंबा गांव में कार्तिक उरांव सरना पड़हा जतरा का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य चंद्रशेखर उरांव, उपप्रमुख एतवा उरांव व मुखिया मणि देवी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर चंद्रशेखर उरांव ने कहा कि कार्तिक उरांव ने […]
विज्ञापन
भरनो : सरना समिति चेटो परसा के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड के तुरीअंबा गांव में कार्तिक उरांव सरना पड़हा जतरा का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य चंद्रशेखर उरांव, उपप्रमुख एतवा उरांव व मुखिया मणि देवी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर चंद्रशेखर उरांव ने कहा कि कार्तिक उरांव ने जाति व धर्म से ऊपर उठ कर समाज हित में काम किया.
वे दक्षिणी छोटानागपुर के लाल थे. उन्होंने आदिवासियों के उत्थान के लिए पूरे देश के आदिवासियों को एक मंच पर लाने का प्रयास करते हुए अखिल भारतीय विकास परिषद का गठन किया. आदिवासी समाज को एकजुट बनाये रखने में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उपप्रमुख एतवा उरांव ने कहा कि पड़हा जतरा के माध्यम से आदिवासियों की कला, संस्कृति व रीति रिवाजों को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है. मुखिया मणि देवी ने कहा की जतरा हमारे पूर्वजों की देन है. हमें इसे जीवित रखना है.
जतरा में तुरीअंबा, भरनो, जामटोली, महुआटोली, करंजटोली, कैरो, असरो, समसेरा, चेटो, परसा, नवाटोली, गौरटोली व रायकेरा सहित 21 गांवों से सरना समिति के खोड़हा दल शामिल हुए और मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य व गीत पेश किया. जतरा को सफल बनाने में समिति के संरक्षक अफरोज खान, अध्यक्ष पंचू, उरांव, लधुवा उरांव, चरवा उरांव, शंकर उरांव, चंगेज खान, साबिर फरास, रमेश उरांव, मीर दुबराज, मीर समन, मीर सैनुल, इदरीश खान, रंथू उरांव, सुकरा उरांव, बिरसी उराइन, चंपा उरांव व चंदर उरांव सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










