कार्तिक उरांव स्मृति जतरा आज

घाघरा : घाघरा के बदरी गांव में तीन नवंबर को आयोजित हाेनेवाले कार्तिक उरांव स्मृति जतरा की तैयारी पूरी हो गयी है. जतरा में मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित केंद्रीय मंत्री सह सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी, विधायक शिवशंकर उरांव, पद्दमश्री अशोक भगत व पूर्व विधायक समीर उरांव मुख्य रूप से शिरकत करेंगे. कार्यक्रम […]
घाघरा : घाघरा के बदरी गांव में तीन नवंबर को आयोजित हाेनेवाले कार्तिक उरांव स्मृति जतरा की तैयारी पूरी हो गयी है. जतरा में मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित केंद्रीय मंत्री सह सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी, विधायक शिवशंकर उरांव, पद्दमश्री अशोक भगत व पूर्व विधायक समीर उरांव मुख्य रूप से शिरकत करेंगे. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को उपायुक्त श्रवण साय, उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ कृष्ण कन्हैया राजहंस, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मुख्य समारोह स्थल पर बन रहे मुख्य मंच की गुणवत्ता को देखा. कार्यक्रम स्थल के बाद अधिकारियों ने प्रोजेक्टर उच्च विद्यालय बदरी में बनाये गये नियंत्रण कक्ष और अतिथियों के विश्राम के लिए बनाये गये कक्ष का जायजा लिया. हैलीपैड का भी जायजा लिया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने बताया कि हैलीपैड में आगमन पर पारंपरिक रूप से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जायेगा. वहीं हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल की दूरी को देखते हुए वाहन से कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री के पहुंचने की व्यवस्था होगी. वहां कार्तिक उरांव की मूर्ति पर मुख्यमंत्री माल्यार्पण करेंगे.
आयोजक मंडली के तिंबू उरांव ने बताया कि अतिथियों के आगमन पर उन्हें बुके भेट करने के बाद बैच लगा कर पगड़ीपोशी की जायेगी. इसके बाद मुख्यमंत्री नगाड़ा बजा कर कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे. मौके पर आयोजक मंडली के भिखारी भगत, पूर्व विधायक समीर उरांव, बीडीओ विजय सोनी, थानेदार राजेंद्र रजक, कौशल किशोर सिंह, महेंद्र भगत, रवि पाहन, आलोक उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










