21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पेट दर्द से तड़पने लगी लड़कियां

फूड प्वाइजनिंग. चाय और ब्रेड खाने के आधे घंटे बाद ही बदल गया स्कूल परिसर का नजारा घाघरा(गुमला) : दिन सोमवार, समय सुबह सात बजे. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में पढ़नेवाली लड़कियों को सुबह का नाश्ता दिया गया. लोकल कंपनी का क्रीम लगा ब्रेड व चाय मिला था. स्कूल में वर्ग छह से 12 […]

फूड प्वाइजनिंग. चाय और ब्रेड खाने के आधे घंटे बाद ही बदल गया स्कूल परिसर का नजारा
घाघरा(गुमला) : दिन सोमवार, समय सुबह सात बजे. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में पढ़नेवाली लड़कियों को सुबह का नाश्ता दिया गया. लोकल कंपनी का क्रीम लगा ब्रेड व चाय मिला था. स्कूल में वर्ग छह से 12 तक में नामांकित सभी 338 लड़कियों ने चाय व ब्रेड खाया. इसके करीब आधे घंटे बाद स्कूल परिसर का नजारा ही कुछ और था. चारों तरफ बचाने की आवाज आ रही थी. लड़कियां पेट दर्द से कराहने लगी. कई लड़कियां बिस्तर पर लेट गयी. बरामदे में कई लड़कियां दर्द से गिर गयी.
प्रभारी वार्डन पूनम कुमारी को कुछ समझ नहीं आ रहा था. एक-एक कर लड़कियां बीमार होने लगी. जिन लड़कियों की हालत नाजुक थी, उन्हें घाघरा अस्पताल लाया गया. बेड कम था. जमीन पर दरी बिछा कर सभी को सुला दिया गया. डॉ अरुण उरांव एक साथ इतनी लड़कियों का इलाज करने में असमर्थ दिखने लगे. लड़कियों की भी स्थिति धीरे धीरे खराब हो रही थी.
उन्होंने तुरंत सभी को गुमला रेफर कर दिया, परंतु घाघरा से गुमला अस्पताल लड़कियों को कैसे लाया जाये, यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया था. अस्पताल में तीन एंबुलेंस था. दो खराब पड़ा था. एक चालू था, जिसमें चार-पांच लड़कियों को लेकर गुमला लाया गया. इधर, पत्रकारों व मानव कल्याणकारी संगठन के सचिव अनिरुद्ध चौबे को इसकी जानकारी मिली, तो अस्पताल पहुंचे. लड़कियों को गुमला लाने की व्यवस्था न देख कर गाड़ी की व्यवस्था की. इसके लिए घाघरा थाना की पुलिस की मदद ली गयी.
14 गाड़ी की व्यवस्था की गयी. पत्रकारों ने पैसा देकर तेल भरवाया और लड़कियों को अस्पताल भेजा. गुमला में जैसे ही लड़कियां पहुंची, तुरंत इलाज की व्यस्था कर लड़कियों के लिए अलग से कमरा खाली कराया गया, जहां सभी को भरती कर स्लाइन चढ़ाया गया. शिक्षा विभाग द्वारा पानी व खाने के लिए बिस्किट की व्यवस्था की गयी.
गुमला अस्पताल में इलाजरत लड़कियां
सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, रीता कुमारी, सुप्रिया कुमारी, गोहारी कुमारी, सोनामुनी कुमारी, सुमंति कुमारी, सुमानी कुमारी, रूबी कुमारी, रीना कुमारी, दशमी कुमारी, दुर्गा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अमिषा कुमारी, रानी कुमारी, खुशबू कुमारी, निशा कुमारी, खुशी कुमारी, प्रिया कुमारी, गुड़िया कुमारी, छोटी कुमारी, शीलंती उरांव, शिल्पी कुमारी, पूजा कुमारी, मालती कुमारी, रेखा कुमारी, सुशांति कुमारी, गीता कुमारी, सुरूचि कुमारी, अनिता कुमारी, यशोदा कुमारी, बिसरमुनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, सोनामुनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रमिला कुमारी, रूकसाना परवीन, रिंकी कुमारी, नाजिया परवीन, नीतू कुमारी, रेखा कुमारी, सरोज कुमारी, सरस्वती कुमारी, पूजा कुमारी, ममता कुमारी, झिरगी कुमारी, सुधा कुमारी, इंद्राणी कुमारी, रितु कुमारी, संजू कुमारी, सिलम कुमारी, गुड़िया कुमारी, सरिता कुमारी, बिलासी कुमारी, सुकरमुनी कुमारी, आसिया परवीन, ममता कुमारी, तिजोना कुमारी, संतोषी कुमारी, श्वेता कुमारी, करिश्मा कुमारी, पुष्पा कुमारी, पूजा कुमारी, सुषमा कुमारी, संतोषी कुमारी, अनिमा कुमारी, समिता कुमारी, ममता कुमारी, प्रिया कुमारी, संतोषी कुमारी, चंचला कुमारी, कैली कुमारी, ज्योति कुमारी, तारा कुमारी, सरिता कुमारी, बालमुनी कुमारी, कविता कुमारी, शिल्पी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, प्रतिमा कुमारी व रिंकी कुमारी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें