आवाज देकर दरवाजा खुलवाया, गोली मारी

Published at :29 Aug 2016 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
आवाज देकर दरवाजा खुलवाया, गोली मारी

ओझा-गुणी मामले में मछली विक्रेता की हत्या की आशंका पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज भरनो(गुमला) : भरनो थाना क्षेत्र के सूपा-टू बाडो टोली निवासी रतनु महली (55) की रविवार रात को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. रतनु मछली बेच कर परिवार की जीविका चलाता था. अपराधी रात को घर पहुंचे और दरवाला […]

विज्ञापन
ओझा-गुणी मामले में मछली विक्रेता की हत्या की आशंका
पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
भरनो(गुमला) : भरनो थाना क्षेत्र के सूपा-टू बाडो टोली निवासी रतनु महली (55) की रविवार रात को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. रतनु मछली बेच कर परिवार की जीविका चलाता था. अपराधी रात को घर पहुंचे और दरवाला खोलवा कर उसे गोली मार दी. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस को घटना की सूचना सोमवार की सुबह को मिली. शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
बताया जा रहा है कि रात को रतनु घर में था. खाना खाने के बाद सोने जा रहा था, तभी तीन अपराधी पहुंचे. आवाज देकर दरवाजा खुलवाया. जैसे ही रतनु ने दरवाजा खोला, अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले. इस कारण परिजन पहचान नहीं सके. रतनु की पत्नी सीता देवी ने बताया कि तीन बच्चे हैं. तीनों बेटे शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हैं.
पति की मौत के बाद अब बच्चों की परवरिश कैसे करेंगे. थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार ने बताया कि रतनु महली बाजार में मछली बेचता था. हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हुई है, परंतु पूछताछ में पता चला है कि रतनु व उसकी पत्नी ओझागुणी का काम करते थे. संभवत: इसी वजह से हत्या हुई होगी. सीता देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola