रिश्वत मांगने के आरोप की एसडीओ से शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 11:48 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला : पुलिस अधीक्षक के आवास से थोड़ी दूर आगे सोमवार को एक हथिनी व दो जर्सी गाय के बीच जंग होते-होते रह गयी. हालांकि हथिनी व गायों के बीच आवेशात्मक प्रतिक्रिया भी हुई, लेकिन हथिनी के विशालकाय शरीर को देख कर दोनों गाय वहां से हटने में ही अपनी भलाई समझी. हुआ यूं कि […]
विज्ञापन
गुमला : पुलिस अधीक्षक के आवास से थोड़ी दूर आगे सोमवार को एक हथिनी व दो जर्सी गाय के बीच जंग होते-होते रह गयी. हालांकि हथिनी व गायों के बीच आवेशात्मक प्रतिक्रिया भी हुई, लेकिन हथिनी के विशालकाय शरीर को देख कर दोनों गाय वहां से हटने में ही अपनी भलाई समझी. हुआ यूं कि एक महावत हथिनी पर सवार होकर भिक्षाटन के लिए निकला था. भिक्षाटन करते महावत हथिनी को लेकर करमटोली सड़क की ओर मुड़ गया.
पुलिस अधीक्षक के आवास के थोड़ी दूर आगे फुटपाथ पर लगे एक झोपड़ीनुमा होटल में नास्ता करने के लिए रूका. हथिनी को होटल के समीप खड़ा कर दिया. सड़क किनारे आधा दर्जन से अधिक जर्सी गाय घास चर रही थी. एक गाय घास चरने के बाद वहां से किनारे हटी, तो विशालकाय शरीर वाली हथिनी को देख कर बीच सड़क पर रूक गयी.
गाय को देख हथिनी ने अपनी सूंढ़ बढ़ा कर गाय को अपनी चपेट में लेने का प्रयास किया. लेकिन उसी वक्त एक दूसरी गाय वहां आ पहुंची. लगभग आधा घंटा तक हथिनी व दोनों गाय बीच सड़क पर एक- दूसरे के आमने-सामने डटे रहे. इस दौरान उधर से गुजरने वाली भीड़ वहां हथिनी व दोनों गायों के बीच होने वाली प्रतिक्रिया को देखने के लिए डटी रही. बाद में दोनों गाय के हटने के बाद भीड़ भी छट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










