दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है पेड़ का बोटा

Published at :29 Aug 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है पेड़ का बोटा

गुमला. शहर के जशपुर रोड स्थित श्रीलक्ष्मणनगर के समीप नेशनल हाइवे सड़क के किनारे कई दिनों से आम के पेड़ की लकड़ी पड़ी हुई है. इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है. 20 दिन पूर्व यह पेड़ उखड़ गया था. उस समय पेड़ की टहनियों को काट कर हटा दिया गया था. पेड़ का मोटा […]

विज्ञापन
गुमला. शहर के जशपुर रोड स्थित श्रीलक्ष्मणनगर के समीप नेशनल हाइवे सड़क के किनारे कई दिनों से आम के पेड़ की लकड़ी पड़ी हुई है. इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है. 20 दिन पूर्व यह पेड़ उखड़ गया था. उस समय पेड़ की टहनियों को काट कर हटा दिया गया था. पेड़ का मोटा तना आज भी सड़क से सट कर पड़ा हुआ है. वन विभाग ने उसे हटाया नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त स्थल दुर्घटना जोन है.
लोगों ने प्रशासन से पेड़ के मोटे तने को हटवाने की मांग की है. जशपुर रोड के अलावा पालकोट रोड में बेहराटोली मोड़ के आगे स्थित सोडा फाउंटेन दुकान के समीप वाले पेड़ पर भी एक सूखा हुआ तना लटक रहा है. पेड़ सड़क के किनारे है और रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं. कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों की भी भीड़ रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola