छात्रा की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Published at :14 Jul 2016 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

घाघरा (गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के नवनी गांव निवासी कलुवा लोहरा की 18 वर्षीया बेटी फुलेश्वरी देवी की हत्या कर दी गयी. हत्यारों ने हत्या के बाद शव को पेड़ में लटका दिया. फुलेश्वरी नौ जुलाई से लापता थी. बुधवार को उसका शव मिला. वह इंटर की छात्र थी. इसी वर्ष टाना भगत इंटर […]

विज्ञापन
घाघरा (गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के नवनी गांव निवासी कलुवा लोहरा की 18 वर्षीया बेटी फुलेश्वरी देवी की हत्या कर दी गयी. हत्यारों ने हत्या के बाद शव को पेड़ में लटका दिया. फुलेश्वरी नौ जुलाई से लापता थी. बुधवार को उसका शव मिला. वह इंटर की छात्र थी. इसी वर्ष टाना भगत इंटर कॉलेज में नामांकन ली थी. सूचना पर प्रभारी थानेदार जोसेफ मिंज घटना स्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. मृतका के पिता ने प्रेम प्रसंग में फुलेश्वरी की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए गांव के ही जेरकू पहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपी जेरकू पहान फरार है.
शादी में गयी थी, फिर नहीं लौटी: पिता कलुवा लोहरा ने पुलिस को बताया कि गांव में ही एक शादी समारोह था. उसकी बेटी नौ जुलाई को शादी में गयी थी, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी कुछ सुराग नहीं मिला. बुधवार को कलुवा बैल चराने खेत जा रहा था, तभी गांव के बगीचा में किसी का शव देखा. समीप जाने पर देखा कि शव उसकी ही बेटी का है. चेहरा बुरी तरह गल गया था. शव मिलने की सूचना पर गांव के लोग पहुंचे.
दूसरे स्थान पर हत्या हुई है: पुलिस के अनुसार, फुलेश्वरी की हत्या तीन दिन पहले की गयी है. उसकी हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गयी है. संभवत: गला दबा कर उसकी हत्या की गयी. हत्या के बाद शव को बगीचा में लाया गया, जहां फुलेश्वरी के दुपट्टा से ही शव को पेड़ में टांगा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola