ग्रामीणों ने घेरा उपायुक्त कार्यालय

Published at :22 Jun 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेरा उपायुक्त कार्यालय

गुमला : रायडीह प्रखंड स्थित कांसीर पंचायत के ग्रामीणों ने राशन कार्ड की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीण जुलूस की शक्ल में समाहरणालय परिसर पहुंचे थे. ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के मुख्य मार्ग को दो घंटे तक अवरुद्ध रखा़ सीढ़ी पर ही महिलाएं बैठ गयीं. इस कारण उपायुक्त कार्यालय […]

विज्ञापन
गुमला : रायडीह प्रखंड स्थित कांसीर पंचायत के ग्रामीणों ने राशन कार्ड की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीण जुलूस की शक्ल में समाहरणालय परिसर पहुंचे थे.
ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के मुख्य मार्ग को दो घंटे तक अवरुद्ध रखा़ सीढ़ी पर ही महिलाएं बैठ गयीं. इस कारण उपायुक्त कार्यालय सहित एसपी कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, एसी कार्यालय व उत्पाद विभाग का कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में आने-जाने वाले पदाधिकारियों, कर्मचारियों व डीसी के जनता दरबार में पहुंचने वाले फरियादियों को परेशानी हुई. सीढ़ी पर बैठे ग्रामीण नारेबाजी कर रहे थे. सूचना मिलने पर उपायुक्त ने अपने कर्मियों के माध्यम से ग्रामीणों को बुलावा भेजा. इसके बाद ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त के पहुंचा और अपनी समस्याएं बतायी़
ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पूर्व में लाल व पीला कार्ड था, जिसे डीलर ने अपने पास जमा कर लिया और बाद में नया राशन कार्ड बना कर देने की बात कही. छह माह गुजर जाने के बाद भी न तो नया राशन कार्ड मिला और न ही राशन दुकान से छह माह में एक भी बार राशन मिला है.
कई बार डीलर के पास फार्म जमा कर चुके हैं. यहां तक कि पंचायत जनसेवक द्वारा फार्म की जांच कर रजिस्टर में सूचीबद्ध भी किया गया, लेकिन अभी तक कार्ड नहीं मिला है.
ग्रामीणों की बात सुनने के बाद उपायुक्त ने लैपटॉप पर जांच करते हुए बताया कि कांसीर पंचायत के लोगों के लिए 260 बीपीएल कार्ड व 135 अंत्योदय कार्ड बना है. उपायुक्त ने पूरे मामले की जांच करने और राशन कार्ड बनाने का आश्वासन देते हुए अगले मंगलवार को दोबारा मुलाकात करने की बात कही. उपायुक्त के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए़ मौके पर मोहम्मद कादिर, श्यामसुंदर पंडा सहित लगभग 200 ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola