सहेली संग घूमने निकली थी, रास्ता भटकी

Published at :21 Jun 2016 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
सहेली संग घूमने निकली थी, रास्ता भटकी

गुमला : बोकारो जिला के कुड़पानी गांव की उर्मिला कुमारी अपनी सहेली ज्योति कुमारी के साथ रांची घूमने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रास्ता भटकने व रांची में दोस्त से बिछुड़ने के बाद उर्मिला गुमला आ गयी. अभी वह सीडब्ल्यूसी न्यायपीठ के संरक्षण में है. उसे सिलम स्थित विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित […]

विज्ञापन
गुमला : बोकारो जिला के कुड़पानी गांव की उर्मिला कुमारी अपनी सहेली ज्योति कुमारी के साथ रांची घूमने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रास्ता भटकने व रांची में दोस्त से बिछुड़ने के बाद उर्मिला गुमला आ गयी. अभी वह सीडब्ल्यूसी न्यायपीठ के संरक्षण में है. उसे सिलम स्थित विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित नारी निकेतन में रखा गया है.
बताया गया कि 15 दिन पहले उर्मिला के भटकने के बाद वह सिसई प्रखंड के पोढ़ा गांव पहुंची, जहां वह सहदेव भगत के घर में शरण ली. इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी बाल संरक्षण आयोग को दी. आयोग ने सीडब्ल्यूसी गुमला को सूचना दी. सीडब्ल्यूसी ने चाइल्ड लाइन को उर्मिला को खोजने के लिए कहा. जब उर्मिला का पता पोढ़ा गांव में मिला, तो सीडब्ल्यूसी सदस्य धनंजय मिश्र व अलख नारायण सिंह गांव गये और उसे अपने संरक्षण में लेकर गुमला पहुंचे. अब उसके परिजनों का पता किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola