पशु तस्करी के सभी चार आरोपियों को भेजा जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने 35 पशु जब्त किये किसानों को सौंपे गये पशु गुमला : गुमला सदर थाना की पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. इनमें फोरी गांव के इस्लाम बख्स, इदरिश बख्स, जंगबाज बख्स व मुरगू गांव के आलिम भंडारी शामिल हैं. पुलिस ने 35 पशुओं को भी जब्त […]
विज्ञापन
पुलिस ने 35 पशु जब्त किये
किसानों को सौंपे गये पशु
गुमला : गुमला सदर थाना की पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. इनमें फोरी गांव के इस्लाम बख्स, इदरिश बख्स, जंगबाज बख्स व मुरगू गांव के आलिम भंडारी शामिल हैं. पुलिस ने 35 पशुओं को भी जब्त किया है. सभी पशुओं को थाना से किसानों के बीच जिम्मानामा के आधार पर बांट दिया गया.
पुलिस द्वारा पशुओं को जब्त करने की सूचना पर कई किसान थाना पहुंचे. सभी लोग पशुओं को अपने साथ ले जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने घरों के कागजात देख कर लोगों को पशु दिया. ज्ञात हो कि गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोसो मोड़ के समीप से पशुओं की तस्करी हो रही है. इसके बाद पुलिस ने सभी पशुओं को जब्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










