वनाधिकार पट्टा वितरण की सुस्ती पर जतायी नाराजगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने गुमला जिला में वनाधिकार पट्टा वितरण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव बुधवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से वनाधिकार पट्टा वितरण के कार्य प्रगति की समीक्षा कर रही थी. वीडियो कॉफ्रेंसिंग में जिले से डीडब्ल्यूओ अनिल कुमार, गुमला एसडीएम कृष्ण कन्हैया राजहंस, […]
विज्ञापन
गुमला : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने गुमला जिला में वनाधिकार पट्टा वितरण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव बुधवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से वनाधिकार पट्टा वितरण के कार्य प्रगति की समीक्षा कर रही थी.
वीडियो कॉफ्रेंसिंग में जिले से डीडब्ल्यूओ अनिल कुमार, गुमला एसडीएम कृष्ण कन्हैया राजहंस, बसिया एसडीएम अमर कुमार व चैनपुर एसडीएम जयप्रकाश झा शामिल थे. समीक्षा के क्रम में डीडब्ल्यूओ ने बताया कि जिले में 60 हजार लाभुकों को वनाधिकार का पट्टा देने का लक्ष्य है.
इसके विरुद्ध अब तक 1045 लाभुकों को पट्टा दिया गया है. वनाधिकार पट्टा वितरण कार्य में इस सुस्ती पर मुख्य सचिव ने नाराजगी प्रकट की और तीनों अनुमंडल के एसडीएम को 15 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. मुख्य सचिव ने कहा कि जिले के सभी ग्रामों में ग्रामसभा करायें और वनाधिकार पट्टा का दावा पत्र प्राप्त करें और जिले में जमा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










