बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर (गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड के दवा व्यवसायी सह जेवीएम नेता सुदेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद बुधवार को उसे गुमला कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सुदेश पर कक्षा तीन में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची के साथ […]
विज्ञापन
बिशुनपुर (गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड के दवा व्यवसायी सह जेवीएम नेता सुदेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद बुधवार को उसे गुमला कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सुदेश पर कक्षा तीन में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है.
जानकारी के अनुसार, एक माह पहले स्कूल से लौटने के क्रम में सुदेश ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था. जब बच्ची के पेट में दर्द होने लगा और उसने स्कूल जाना छोड़ दिया, तब परिजनों ने बच्ची से कारण पूछा, तो उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनाें को दी़ इसके बाद दो दिन पहले परिजन व ग्रामीण सुदेश के घर पहुंचे और उसकी जम कर पिटाई कर दी थी़
सुदेश बिशुनपुर से भाग कर गुमला में छिप कर रह रहा था. थाने में सुदेश के खिलाफ पोस्को के तहत केस दर्ज हुआ था. एसपी चंदन झा के दबाव के बाद थानेदार मणिलाल राणा ने आरोपी को गुमला शहर से पकड़ा और उसे बिशुनपुर थाना ले गयी. जहां रातभर पूछताछ करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










