वन से ही संतुलित है पर्यावरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला के वन विभाग परिसर में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि सहायक वन रक्षक पदाधिकारी मंगल कच्छप, वन क्षेत्र पदाधिकारी महादेव उरांव व वनपाल घनश्याम चौरसिया ने किया. मौके पर 150 किसानों के बीच कटहल के पाैधे बांटे गये. मंगल कच्छप ने कहा कि पर्यावरण का […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला के वन विभाग परिसर में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि सहायक वन रक्षक पदाधिकारी मंगल कच्छप, वन क्षेत्र पदाधिकारी महादेव उरांव व वनपाल घनश्याम चौरसिया ने किया. मौके पर 150 किसानों के बीच कटहल के पाैधे बांटे गये.
मंगल कच्छप ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने में पेड़-पाैधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वनों के नहीं रहने से समय पर वर्षा व मनुष्यों को अॉक्सीजन नहीं मिलेगा. इससे पूरा पर्यावरण असंतुलित हो जायेगा. वनों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. हम सभी को वनों की रक्षा व खाली जमीन पर पौधरोपण करने का संकल्प लेने की जरूरत है.
रेंजर ने कहा कि पेड़-पाैधे की सुरक्षा ही हमारे जीवन का आधार है. वन क्षेत्र पदाधिकारी महादेव उरांव ने वन रक्षा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को ग्रामीण स्तर पर पाैधों को अधिक से अधिक बचाने की अपील की. खाली जमीन पर पौधरोपण कराने की अपील की.
इस अवसर पर वन रक्षा समिति, वन प्रबंधन पदाधिकारी व सदस्यों के बीच पौधों का वितरण किया गया. उसकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया. मौके पर बृजबल चौधरी, भूपेंद्रनाथ पांडेय, जयनाथ चौधरी, अंथोनी लकड़ा, उपेंद्रनाथ पांडेय सहित वन प्रबंधन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










