दो वर्ष बीते, नहीं मिली विकलांगता पेंशन

Published at :06 Jun 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
दो वर्ष बीते, नहीं मिली विकलांगता पेंशन

गुमला : चिपरी रानीटोली निवासी नि:शक्त दिरबल उरांव ने 2014 में सीएम को पत्र लिखा था. उस समय सीएम के वरीय आप्त सचिव ने मामले की जांच करने और फाइवर पैर लगाने, ट्राइसाइकिल व विकलांगता पेंशन देने संबंधी पत्र भी लिखा था. इसके बाद भी आज तक उसे कोई सुविधा नहीं मिली. वर्तमान में दिरबल […]

विज्ञापन

गुमला : चिपरी रानीटोली निवासी नि:शक्त दिरबल उरांव ने 2014 में सीएम को पत्र लिखा था. उस समय सीएम के वरीय आप्त सचिव ने मामले की जांच करने और फाइवर पैर लगाने, ट्राइसाइकिल व विकलांगता पेंशन देने संबंधी पत्र भी लिखा था. इसके बाद भी आज तक उसे कोई सुविधा नहीं मिली. वर्तमान में दिरबल सरकार का पत्र लेकर इधर-उधर भटक रहा है, लेकिन उसकी सुननेवाला कोई नहीं है.

दिरबल अपनी इन मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से मुलाकात करने पहुंचा था. पदाधिकारी के कार्यालय में नहीं रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पायी. प्रभात खबर प्रतिनिधि से बातचीत के दाैरान दिरबल ने बताया कि गत दिन वह जनता दरबार में भी आया था, लेकिन डीसी से मुलाकात नहीं हो पायी. आज जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से मिलने आया था, लेकिन उनसे भी मुलाकात नहीं हुई. दिरबल ने वरीय आप्त सचिव द्वारा प्रेषित पत्र को दिखाते हुए बताया कि पत्र मिले लगभग दो साल हो गये. अभी तक किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola