पुलिस वाहन से टकरा कर पक्षी की मौत

Published at :05 Jun 2016 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस वाहन से टकरा कर पक्षी की मौत

बसिया : इनसानों के वाहन से टकराने की खबरें आम हैं. यहां तक कि हवाई जहाज से पक्षी के टकराने की खबरें भी आम हैं. इस टक्कर में पक्षी को कोई खतरा नहीं होता, खतरा विमान को होता है. ऐसा बहुत कम होता होगा कि सड़क पर चलते किसी वाहन से पक्षी के टकराने से […]

विज्ञापन
बसिया : इनसानों के वाहन से टकराने की खबरें आम हैं. यहां तक कि हवाई जहाज से पक्षी के टकराने की खबरें भी आम हैं. इस टक्कर में पक्षी को कोई खतरा नहीं होता, खतरा विमान को होता है.
ऐसा बहुत कम होता होगा कि सड़क पर चलते किसी वाहन से पक्षी के टकराने से उसकी मौत हो जाये. शनिवार को ऐसा हुआ. बसिया के कोनवीर खुदी चौक पर. सुबह 7:45 बजे होंगे. कोनवीर चौक से एक पुलिस गाड़ी तेज रफ्तार से गुजर रही थी. इसी समय एक पक्षी सड़क किनारे के पेड़ पर बने अपने घोंसले से निकल कर कहीं जा रहा था. इसी दौरान वह पुलिस वाहन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क पर गिर गया.
तड़पने लगा. पक्षी की तड़प देख पास के पप्पू होता और ईश्वर गोप वहां पहुंचे. उसे पानी पिलाया, ताकि उसकी जान बच जाये. लेकिन उनकी कोशिशें बेकार गयीं. 10 मिनट बाद ही पक्षी के प्राण पखेरू उड़ गये. इसके बाद लोगों ने उसे उसी पेड़ के नीचे दफना दिया, जिस पर उसका आशियाना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola