नये एसपी ने ली जवानों की समस्याओं की जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला के नये एसपी चंदन झा ने गुरुवार को योगदान दिया. योगदान देने के बाद सबसे पहले चंदाली स्थित पुलिस लाइन गये. वहां जहां पुलिस जवानों की समस्या से अवगत हुए. आधा घंटा तक पुलिस लाइन का निरीक्षण किया़ इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला के नये एसपी चंदन झा ने गुरुवार को योगदान दिया. योगदान देने के बाद सबसे पहले चंदाली स्थित पुलिस लाइन गये. वहां जहां पुलिस जवानों की समस्या से अवगत हुए.
आधा घंटा तक पुलिस लाइन का निरीक्षण किया़ इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर गुमला जिले की स्थिति के बारे में जानकारी ली़ इससे पहले एसपी भीमसेन टुटी से प्रभार लेने के बाद श्री झा ने गुमला जिले की भौगोलिक बनावट, अापराधिक व नक्सली गतिविधि की जानकारी ली़ इधर, एसपी भीमसेन टुटी गुमला से हजारीबाग जिला जायेंगे. वे गुरुवार को हजारीबाग के लिए रवाना हो गये़ श्री टुटी गुमला में 26 महीना रहे़ अन्य एसपी की तुलना में इनका यहां लंबा कार्यकाल रहा है. उन्होंने गुमला जिला में एक मार्च 2014 को योगदान दिया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










